Athiya Shetty ने बेटी को दिया जन्म, पापा बने केएल राहुल, आईपीएल के बीच घर में आई नन्ही परी

Athiya Shetty and KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल पेरेंट्स बन गए हैं। अथिया ने बेटी को जन्म दिया है। सोमवार को केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसकी जानकारी शेयर की है। अथिया और राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली, वह इस कपल को बधाई देने लगे। केएल राहुल को फैंस की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही है।

पिता बने केएल राहुल (Athiya Shetty and KL Rahul)

अथिया और केएल राहुल ने नवंबर 2024 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ एक पोस्ट अपलोड किया। उन्होंने लिखा कि हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। बदा दें कि चार साल तक डेटिंग करने के बाद, अथिया और केएल राहुल ने 2023 में शादी कर ली थी।

Athiya Shetty 1

फैंस दे रहे जमकर बधाइयां

बच्चे का जन्म सोमवार को हुआ था क्योंकि तस्वीर में "24-03-2025" लिखा है। एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने बिना कुछ लिखे तस्वीर शेयर की, लेकिन एक हेलो और पंख वाले बच्चे की इमोजी लगाई। यह उनका पहला बच्चा है। जैसे ही उन्होंने यह खबर शेयर की, उनके शुभचिंतकों ने बधाई संदेशों के साथ कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी, नए माता-पिता को अपने छोटे बच्चे के साथ जीवन भर प्यार, खुशी और रोमांच की कामना की।

जनवरी 2019 में केएल राहुल एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए अथिया से मिले थे। इसके बाद कुछ सालों में उनका रिश्ता और भी गहरा होता गया। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद अथिया ने 2023 में केएल राहुल से शादी कर ली। शादी सुनील के खंडाला स्थित फार्महाउस में परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+