DC vs KKR: सुनील नारेन, अक्षर पटेल और डू प्लेसी ने बनाए कीर्तिमान, दिल्ली-केकेआर मैच में बने कई रिकॉर्ड

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर ने धाकड़ जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ की संभावनाएं बरकरार रखी है। केकेआर ने इस मुकाबले को 14 रनों के अंतर से जीतकर धमाल मचा दिया। दिल्ली में लक्ष्य का पीछा करते हुए रन बनाने में परेशानी नहीं होती लेकिन मेजबान टीम ऐसा नहीं कर पाई।

इस मुकाबले में दोनों टीमों से स्पिनरों ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को परेशान करने का काम किया। स्पिनरों के लिए पिच में मदद मौजूद थी। इस वजह से दोनों टीमों के स्पिनरों ने मिलकर 10 विकेट हासिल किये, यह एक रिकॉर्ड है।

dc vs kkr

स्पिनरों ने किया कमाल

अरुण जेटली स्टेडियम में स्पिनरों ने 10 विकेट लेने का कारनामा हुआ है, जो संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। पहले भी इतने ही विकेट इस स्टेडियम में स्पिनरों ने झटके थे। केकेआर के स्पिनरों का बोलबाला इस आईपीएल में ज्यादा देखने को मिला है, अब तक स्पिनरों ने 27 विकेट झटके हैं।

दिल्ली का घर में खराब रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन खेले गए 4 में से 3 मैचों में हार का सामना किया है। दिल्ली को एक मैच में जीत मिली थी, वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में आई थी। अन्य मैदानों पर दिल्ली ने इस सीजन 6 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की।

सुनील नारेन ने किया कारनामा (DC vs KKR)

सुनील नारेन ने एक टीम के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट का संयुक्त रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 208 विकेट केकेआर के लिए झटके हैं। यही आंकड़ा समित पटेल का है और उन्होंने नॉटिंघम के लिए यह कारनामा किया था। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए 195 विकेट झटके हैं, इनमें आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी20 शामिल है।

फाफ डू प्लेसी की बड़ी उपलब्धि (DC vs KKR)

अक्षर पटेल सुनील नारेन के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी करते हैं। पटेल ने नारेन को चौथी बार अपना शिकार बनाया। हालांकि उनको 50 रन भी पड़े हैं। फाफ डू प्लेसी आईपीएल में 150 मैच खेलने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी हैं, पहले नम्बर पर एबी डीविलियर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+