DC vs KKR, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
DC vs KKR, Pitch And Weather: दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार यानी 29 अप्रैल 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करते हुए बैक-टू-बैक घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। दिल्ली को अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी (DC vs KKR, Pitch And Weather)
रविवार को आरसीबी के खिलाफ़ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि वे अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। वहीं केकेआर ने अब तक डिफेंडिंग चैंपियन की तरह प्रदर्शन नहीं किया है। यहां जीत दोनों टीमों के लिए अहम होगी, क्योंकि यह उन्हें प्लेऑफ़ क्वालीफिकेशन के करीब ले जाएगी। केकेआर के लिए यह अधिक महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यहां हार का मतलब होगा कि प्लेऑफ़ के लिए उनकी संभावनाएं कम हो जाएंगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर नजर डाले तो यहां खेले गए पहले दो मैच हाई-स्कोरिंग रहे। लेकिन पिछले मैच में बल्लेबाजी के लिए पिच काफी कठिन थी। यह एक धीमी और सूखी सतह थी, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। लेकिन दिल्ली बनाम केकेआर मैच के लिए यहां एक अलग पिच देखने को मिल सकती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है, जबकि स्पिनरों को सूखी विकेट पर कुछ टर्न मिलने की उम्मीद है।
मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान दिल्ली में तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। लिहाजा फैंस दिल्ली और केकेआर के मुकाबले का आनंद पूरी तरह से उठा सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मानवंत कुमार एल।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, मोइन अली, रमनदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications