DC vs GT, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
DC vs GT, Pitch Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स (DC) छह मैचों में केवल दो जीत के साथ मुश्किल स्थिति में है। डीसी यहां से हार बर्दाश्त नहीं कर सकती और उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जारी रखनी होगी। दूसरी ओर जीटी ने छह मैचों में तीन जीत हासिल की हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें इस जीत की जरूरत है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल का 32वां मैच आज, 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
डीसी के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है और अगर वे यहां हार जाते हैं, तो वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली बनाम गुजरात बुधवार को आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलेंगी। अब तक गुजरात टाइटंस ने दो और दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच जीता है।

जीटी बनाम डीसी वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार 17 अप्रैल को जीटी बनाम डीसी मैच के लिए मौसम की स्थिति बहुत गर्म रहेगी। सुबह का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम को तापमान 35 डिग्री तक गिर जाएगा, लेकिन ह्यूमडिटी 75 प्रतिशत के आसपास रहेगी। शाम को बारिश की 2 प्रतिशत संभावना है लेकिन यह नहीं के बराबर है।
आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, हालांकि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होते हैं जहां वे कुछ विकेट हासिल कर सकते हैं। यहां खेला गया आखिरी आईपीएल मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच था, जहां 11 विकेट के नुकसान पर कुल 399 रन बने थे। गुजरात टाइटंस ने इस मैदान पर खेले गए अपने 13 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है।
जीटी बनाम डीसी संभावित अनुमानित XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा।
ये भी पढ़ें- DC vs GT Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, झाय रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, मिशेल मार्श, लिज़ाद विलियम्स, रिकी भुई, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications