DC vs GT, Pitch Report: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 का 60वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने जा रहा है। अक्षर पटेल की टीम के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है- अब तक 11 में से 6 मैच जीतकर वो पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर हैं, और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए उन्हें आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस शानदार लय में है और 11 में से 8 मुकाबले जीत चुकी है। अगर शुभमन गिल की अगुआई में GT आज जीतती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों टीमें अब तक IPL में छह बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दोनों ने तीन-तीन मैच जीते हैं- यानी मुकाबला पूरी तरह बराबरी का है।

Delhi Capitals

DC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के लिए बनाई गई जन्नत जैसी मानी जाती है। यहां बल्लेबाजों को बाउंड्री पार भेजने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। तेज गेंदबाजों को शुरुआत के ओवरों में थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, गेंदबाज़ों के लिए हालात मुश्किल हो जाते हैं।

पिच पर बाउंस कम होता है, जिससे बैटर को शॉट लगाने में आसानी रहती है। पिछला मैच इसी मैदान पर दिल्ली और कोलकाता के बीच हुआ था, जिसमें कुल 394 रन बने और 18 विकेट गिरे- यानि रन भी बरसे और विकेट भी गिरे। ऐसे में दर्शकों को आज भी एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।

GT vs DC: दिल्ल में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?
एक्यूवेदर (AccuWeather) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहेगा। दिनभर धूप और धुंध की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे गर्मी का एहसास और बढ़ेगा। ह्यूमिडिटी करीब 30 से 35 फीसदी तक पहुंच सकती है। फैंस के लिए चिंता की बात ये है कि (IMD) ने दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत कुमार एल। माधव तिवारी।

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत। कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, ईशांत शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+