DC Squad IPL 2024: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी? क्या बदलेगी किस्मत

DC Squad IPL 2024 Team Analysis: आईपीएल ऑक्शन 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 खिलाड़ियों को खरीदा। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर सकी थी। दिल्ली कैपिटल ने नीलामी से पहले ही कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। जिनमें फिल साल्ट और रोवेन पॉवैल जेसे बड़े नाम भी शामिल थे।

हैरी ब्रूक की एंट्री: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने आने वाले सीजन के लिए नीलामी में खरीदा है। आईपीएल 2024 में हैरी ब्रूक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। हैरी ब्रूक को दिल्ली ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले साल ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद कर अपने साथ जोड़ा था।

DC Squad 1

दिल्ली की कमजोरी: दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी की बात करें तो टीम के सबसे बड़ी कमजोरी अभी भी उनकी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी नजर आ रही है। मनीष पांडे, रोवेन पॉवैल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद दिल्ली की टीम मिडिल ऑर्डर में कोई बड़ा नाम शामिल करने में सफल नहीं रही। सुमित कुमार और कुमार कुशाग्र के जैसे युवा बल्लेबाजों को दिल्ली की टीम ने जरूर खरीद है लेकिन इन खिलाड़ियों के पास अभी तक आईपीएल का कोई भी अनुभव नहीं है।

दिल्ली की ताकत: दिल्ली की ताकत उसकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी है। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। वहीं नंबर तीन पर मिचेल मार्श से भी टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। जबकि कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन वापसी करते हुए टीम के लिए नंबर चार पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

स्पिन विभाग में दम: दिल्ली के स्पिन गेंदबाजी भी बेहतर दिखाई दे रही है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली के पास अनुभव स्पिन जोड़ी है। यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की तरफ से भी खेलते हैं। ऐसे में दिल्ली के पास एक अनुभवी गेंदबाजी विभाग है।

तेज गेंदबाजों से उम्मीद: दिल्ली कैपिटल ने 5 करोड़ की भारी भरकम रकम में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी झाय रिचर्डसन को अपने साथ जोड़ा है। झाय रिचर्डसन के आने से टीम की गेंदबाजी थोड़ी और मजबूती नजर आती है। झाय रिचर्डसन के अलावा दिल्ली के पास भारतीय तेज गेंदबाजों में मुकेश कुमार, इशांत शर्मा और खलील अहमद जैसे गेंदबाज मौजूद हैं जो टीम की तेज गेंदबाजी विभाग को संभालने का काम करेंगे।

नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा: स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपये), शाई होप (75 लाख रुपये), सुमित कुमार (1 करोड़ रुपये), झाय रिचर्डसन (5 करोड़ रुपये), रसिख सलाम (20 लाख रुपये), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़ रुपये), रिकी भुई (20 लाख रुपये), जस्टिन स्टब्स (50 लाख) और हैरी ब्रूक (4 करोड़)

ऐसी दिखती है दिल्ली की पूरी टीम: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, मिशेल मार्श, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्रस्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे . अभिषेक पोरेल, यश ढुल, ललित यादव और अक्षर पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+