RCB vs DC: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल छोड़कर वापस लौटे एनरिक नार्जे
IPL 2023:आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नार्जे को व्यक्तिगत कारणों के चलते शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा है।

DC vs RCB, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 50वां मैच शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। कैपिटल्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें तीन में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नार्जे को व्यक्तिगत कारणों के चलते शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर नार्जे के दक्षिण अफ्रीका जाने की सूचना दी है। डीसी ने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नार्जे को निजी आपात स्थिति के कारण शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज शाम के खेल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
दरअसल, आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज एनरिक नार्जे लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने आठ मैचों में सात विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। नार्जे की गति और सटीक यॉर्कर देने का अनुभव कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को और अधिक मजबूत बनाता है। नार्जे ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि दबाव में भी महत्वपूर्ण विकेट निकालने की कला जानते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए थे। DC बनाम RCB गेम में इस मूल्यवान गेंदबाज का न होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications