शोएब अख्तर सहित इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बोलती बंद! भारत में 17 यू-ट्यूब चैनल्स पर लगा बैन, देखें लिस्ट
Pakistani YouTube Channels Banned In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। इस घटना के बाद बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने देश में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर सहित कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के कई टॉप समाचार चैनलों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिनमें डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज शामिल हैं।
पाकिस्तान चैनल्स पर लगा बैन (Pakistani YouTube Channels Banned In India)
पाकिस्तान के खिलाफ यह कदम गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर उठाया गया है, जिसमें कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने ऐसी झूठे भ्रामक बयान को रोकने के लिए ऐसा किया है।

पहलगाम हमले के बाद उठाया गया बड़ा कदम
22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सरकार द्वारा किया गया यह एक गैर-सैन्य कार्रवाई है। बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। जिसके बाद से ही भारत में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद पाकिस्तान की तरफ से तनवीर अहमद की तरफ से विवादित बयान भी दिया गया।
16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध
सरकारी सूत्र के मुताबिक डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा शोएब अख्तर, बासिल अली और तनवीर अहमद जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों के यू-ट्यूब चैनल को भी बैन कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण इन चैनल्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है।
भारत में प्रतिबंधित पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों की सूची
सवेरा पाशा (@ सवेरापाशा1)
सीबीए - अरसलान नसीर (@arsalancba)
रिज़वान हैदर (@RizwanHaider1)
वासे हबीब (@WasayHabib)
तनवीर कहते हैं (@TanvirSays)
आप का मोहसिन अली (@AapkaMohsinAli)
बासित अली (@BasitAliShow)
शोएब अख्तर (@ShoaibAkhtar100mph)
मुहम्मद फुरकान भट्टी (@फुरकान.भट्टी)
एआरवाई न्यूज (@ArynewsTvofficial)
डॉन न्यूज़ (@dawnnewspakिस्तान)
बीओएल न्यूज़ (@BOLNewsofficial)
SAMAA टीवी (@Samaatv)
सामा स्पोर्ट्स (@SamaaSports)
जियो न्यूज (@geonews)
जियो सुपर (@GeoSuper)
सैयद मुज़म्मिल आधिकारिक (@syedmuzammilofficial7067)
मुजम्मिल बोलता है (@मुजम्मिल बोलता है)
पाकिस्तान संदर्भ (@Theपाकिस्तानएक्सपीरियंस)
रफ़्तार स्पोर्ट्स (@raftarsports)
उज़ैर क्रिकेट (@UzairCricket786)
रफ़्तार (@raftartv)
रफ़्तार नाउ (@RaftarNow)
जीएनएन (@gnnhdofficial)
उमर चीमा एक्सक्लूसिव (@उमरचीमाएक्सक्लूसिव)
अस्मा शिराज़ी (@अस्माशिराज़ीऑफिशियल)
मुनीब फारूक (@muneebfarooqofficial)
सुनो न्यूज एचडी (@SUNONewsHD)
रज़ी नामा (@razinaama)












Click it and Unblock the Notifications