'कोई भी परफेक्ट नहीं होता', बॉल टेंपरिंग कांड पर डेविड वार्नर को नहीं है कोई पछतावा
डेविड वार्नर उस घटना के लिए कोई अफसोस नहीं जताने जा रहे हैं जिसने उनको एक साल के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया और हमेशा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की लीडरशिप करने का मौका छीन लिया।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के चमकदार करियर में एक धुंध 2018 में आई जब उन्हें गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में एक साल का प्रतिबंध सौंप दिया गया। सैंडपेपर-गेट के नाम से पहचानी जाने वाली ये घटना दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। उसके बाद चीजें पहले जैसी नहीं रही। भले ही वार्नर आज एक सम्मानित सदस्य के तौर पर टीम में वापसी कर चुके हैं लेकिन वे टीम के औपचारिक नेतृत्व समूह का हिस्सा नहीं हैं।
"किसी भी चीज" का पछतावा नहीं
हेराल्ड सन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, वार्नर से पूछा गया कि क्या उन्हें इस घटना पर अफसोस है तो इस पर ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता और उन्हें अपने जीवन में "किसी भी चीज" का पछतावा नहीं है।
डेविड ने कहा, "मुझे कुछ भी पछतावा नहीं है। आप अपना रास्ता खुद बनाते हैं, है ना? कोई भी परफेक्ट नहीं है और जब तक आप परफेक्ट नहीं हो जाते तब तक आपको किसी के बारे में राय नहीं बनानी चाहिए।'
अतीत से कुछ भी बदलना नहीं चाहते
वार्नर ने कहा, आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते। ऐसा केवल रोबोट ही कर पाएगा। मेरे अतीत में जो कुछ भी हुआ है, उसने मुझे वह व्यक्ति बनाया है जो मैं हूं। वार्नर ने जोर देकर कहा कि वह वर्तमान में अपने करियर से खुश हैं और अतीत से कुछ भी बदलना नहीं चाहते हैं।
वार्नर ने कहा, "मेरे चारों ओर मेरा घेरा बहुत, बहुत छोटा है। वे ही ऐसे लोग हैं जिन पर मुझे भरोसा है और मैं सलाह के लिए हमेशा उनके पास जा सकता हूं। अगर मैं पीछे जाकर चीजों को बदल सकूं तो मैं ये व्यक्ति नहीं हूंगा जो हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है और मैं इस समय जहां हूं, उसका लुत्फ उठाता हूं।"
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बहुत खुश नहीं हैं
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने यह भी कहा कि 2018 के गेंद से छेड़छाड़ कांड के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने 12 महीने के प्रतिबंध के दौरान शायद ही उन्हें कोई समर्थन दिया हो। केवल कुछ करीबी लोग ही उनको लेकर चिंतित थे।
उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से उस समय ऐसा ही था। आप इस वाशिंग मशीन की तरह थे। आप अभी धोए गए हैं, रीसायकल किए गए हैं, फिर अगला खिलाड़ी अंदर आता है। तब से बहुत कुछ बदल गया है और जॉर्ज बेली और एंड्रयू मैकडॉनल्ड्स अब बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"
वार्नर ने कहा कि आप ये ही उम्मीद करते हैं कि ऑर्गेनाइजेशन के लोग आपको वास्तव में सपोर्ट करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications