बॉल-टेंपरिंग कांड से आगे बढ़ना चाहते हैं डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया की ODI कप्तानी की इच्छा जताई

नई दिल्ली, 13 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया की वनडे क्रिकेट टीम में आरोन फिंच की विदाई के बाद कप्तान की पोस्ट खाली है जिस पर डेविड वार्नर की नजरें हैं। वार्नर इस पोस्ट के लिए बढ़िया कैंडिटेड हैं क्योंकि वे फिंच जैसे ही सीनियर और आईपीएल में कप्तानी का काफी स्वाद चखने वाले क्रिकेटर हैं। वह बॉल टेंपरिंग विवाद में मेन विलेन जरूर थे लेकिन वह बीती बातें हो चुकी हैं क्योंकि स्मिथ और वार्नर मेनस्ट्रीम क्रिकेट में वापसी करने के बाद बहुत आगे बढ़ चुके हैं और इनके साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी आगे बढ़ा है।

David Warner shows interests in ODI Australia Cricket team captaincy after Aaron Finch

वेटरन ओपनर वार्नर ने कप्तानी करने की ख्वाहिश जाहिर की है और वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ खुद के ऊपर लगा लीडरशिप बैन हटाने के लिए बात करने के लिए तैयार हैं। यह बैन उसी बॉल टेंपरिंग कांड के बाद लगा था।

खराब फॉर्म के चलते जाने वाले फिंच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी नए कप्तान पर कोई घोषणा नहीं की है। इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि फिंच टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट के कप्तान भी बने रहेंगे।

वार्नर ने मंगलवार को फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, कप्तान की भूमिका मिलना गौरव की बात है, आप इसको करना ही चाहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे बीच जो भी हुआ, उसके बाद मैं उन चीजों पर ही फोकस कर सकता हूं जो मेरे हाथों में हैं, और बल्ले से जितने हो सकें उतने रन बनाने की कोशिश कर सकता हूं।

वार्नर चाहते हैं कि टॉप अधिकारी उनसे कॉल पर बात करें। जो होना था वो बीत चुका। अब आगे बढ़ा जाए। वे कहते हैं कि, मेरा फोन ये रहा। दिन के अंत में जो होना था वो हो चुका। ये अब नया बोर्ड है और मैं बैठकर बात करने के लिए हमेशा तैयार हूं।

वार्नर की डगर इतनी आसान नहीं लगती क्योंकि टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ही वनडे की कमान संभालने के लिए फेवरेट नजर आते हैं और पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गजों की एक पूरी जमात वार्नर का विरोध करने के लिए खड़ी है। वे नहीं चाहते कि एक दागदार खिलाड़ी लीडर बने। ये अच्छा उदाहरण पेश नहीं किया जाएगा।

इस दौरान वार्नर कहते हैं कि उनको नहीं लगता फिंच टी20 फॉर्मेट से विदाई देंगे। हम उनको सपोर्ट करेंग। उनको टी20 पसंद है। मुझे यकीन है वो नेट में जाकर हार्ड वर्क करेंगे और बोर्ड पर रन बनाने के लिए जो कुछ होगा वह करते जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+