T20 World Cup से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, टीम सिलेक्शन में एरोन फिंच का बढ़ेगा 'सिरदर्द'!
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले से चोट के कारण डेविड वॉर्नर बाहर हो गए हैं।
David Warner Ruled Out Of 3rd T20I Against England: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले से चोट के कारण डेविड वॉर्नर बाहर हो गए हैं। डेविड वॉर्नर के चोटिल होने से पूरा ऑस्ट्रेलियाई खेमा परेशान नजर आ रहा है। अगर वॉर्नर की चोट गंभीर होती है तो वह आने वाले वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि डविड वॉर्नर चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मनुका ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच से ठीक पहले वॉर्नर का चोटिल होना टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है। डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 74 रनों की पारी खेली थी और वह फॉर्म में दिखाई दे रहे थे।

वर्ल्ड कप में 22 अक्टूबर को होगा पहला मैच
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ एक वार्मअप मैच के बाद सुपर 12 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला खेलना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम चाहेगी डेविड वॉर्नर चोट से जल्द से जल्द रिकवरी कर लें। अगर वॉर्नर अपनी चोट से ठीक नहीं हो पाते हैं तो इससे टीम की परेशानियां बढ़ जाएगी। टीम के पास वॉर्नर जैसा अनुभवी खिलाड़ी रिप्लेस करने के लिए नहीं है।

वॉर्नर की चोट से बढ़ेगी ऑस्ट्रेलिया की परेशानी
ऑस्ट्रेलिया का घरेलू सीरीज में प्रदर्शन साधारण रहा है। वह पहले दो मैच गंवा चुकी है। ऐसे में टीम पर क्लीन स्विप का खतरा मंडरा रहा है। एरॉन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वॉर्नर को अपने नए कप्तान के रूप में भी देख रही है। लिहाजा वॉर्नर का फिट होना इसलिए भी जरूरी हो जाता है। डेविड वॉर्नर ने पिछले वर्ल्ड कप में टीम के लिए कई अहम पारियां खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications