IND vs NZ: भारत को चीयर्स करने के लिए हस्तियां से खचा-खच भरा वानखेड़े, रजनीकांत से लेकर डेविड बेकहम तक मौजूद
World Cup 2023 INDvsNZ: क्रिकेट विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है। इसी के साथ भारतीय टीम को चियर्स करने देश और विदेश की बड़ी हस्तियां भी मैच देखने पहुंचे हैं।
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल देखने पहुंचे हैं। फुटबॉलर के अलावा सचिन तेंदुलकर भी वानखेड़े की बालकनी में दिखाई दिए। वहीं बॉलीवुड एक्टर्स का भी स्टेडियम में जमावड़ा देखा गया है।

टॉ़स जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरीं भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। भारतीय दर्शकों ने रोहित की बैटिंग का जमकर आनंद लिया। वहीं मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी कई मशहूर हस्तियों से भरा हुआ है। जिसमें क्रिकेट और फुटबॉल के साथ कई बड़े चेहरे और हस्तियां मौजूद हैं।
डेविड बेकहम, सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत मौजूद
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम सेमीफाइनल देखने पहुंचे हैं। उनके साथ पूर्व भारतीय सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर को भी वानखेड़े की बालकनी में देखा गया। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं।
साथ ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के अलावा कई और फिल्मी हस्तियां भी भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देखने पहुंची हैं। तेलुगु एक्टर वेंकटेश ने वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ फोटो शेयर की है। वहीं चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर हुए हार्दिक पांड्या के साथ एक्टर जॉन अब्राहम भी बालकनी में मैच देखते नजर आए।
फिल्मी सितारों का जमावड़ा
इसके अलावा शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ मैच देखने पहुंचे। मैच देखने के लिए विक्की कौशल, कुनाल खेमू, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सहित कई बड़े चेहरे दर्शक दीर्घा में मुकाबले को एजॉय करते दिखें। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवीन्द्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव की वाइफ स्टेडियम में मैच देख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications