वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी के लिए खास है भारत, स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के खास मौके को देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं
नई दिल्ली, 15 अगस्त। भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के खास मौके को देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को पूरे विश्व से बधाइयां दी जा रही है। हर प्रोफेशनल से जुड़े लोग भारत को इस दिन के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

क्रिकेटर पर भी चढ़ा अमृत महोत्सव का रंग
आजादी के अमृत महोत्सव का रंग क्रिकेटरों पर भी खूब देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक आजादी के जश्न में डुबे दिखाई दे रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर दूसरे देशों के खिलाड़ी भी भारत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज कर देश के प्रति अपनी देशभक्ति को दिल खोलकर फैंस के सामने रखा।
डैरेन सैमी ने दी भारत को बधाई
भारत ने अपना आखिरी दौरा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वेस्टइंडीज में जाकर भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। अब वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। डैरेन सैमी ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर कर भारत के साथ अपने रिश्ते को बेहद खास बताया।
भारत में सैमी ने खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने भारत को बधाई देते हुए लिखा कि भारत को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई, यहां ही मैंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। लिहाजा भारत की सरजमीं से उनका एक खास नाता बन गया है। डैरन सैमी के अलावा भी कई क्रिकेटरों ने भारत को इस खास मौके लिए बधाइयां देने का काम किया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है।
डेविड वॉर्नर ने भी जीता फैंस का दिल
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर भारत में काफी मश्हूर हैं। वह कई मौकों पर भारत के प्रति अपने प्यार को लोगों के सामने दिखाते रहे हैं। आईपीएल में लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले वॉर्नर अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए भारत को आजादी के दिन की बधाई देते हुए हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा।












Click it and Unblock the Notifications