‘ज्यादा मोटे हो रहे हैं पंत’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने साधा Rishabh Pant की फिटनेस पर निशाना
क्रिकेट के गलियारों में विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की खराब फॉर्म चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है।
नई दिल्ली: क्रिकेट के गलियारों में विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की खराब फॉर्म चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में पंत के बल्ले से रन निकलने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ऋषभ आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की पहली पसंद थे, लेकिन अब वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा भी बनेंगे या नहीं, इस पर अब सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कई पूर्व क्रिकेटर अपने बयान में यह बात कह चुके हैं कि पंत का वर्ल्ड कप की टीम में जगह पक्की करना अब आसान नहीं है। लगातार हो रही पंत की आलोचना में अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया का नाम भी शुमार हो गया है।
Recommended Video

पंत की विकेटकीपिंग में है कमी
दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत की फिटनेस और विकेटकीपिंग पर सवाल उठाए हैं। उनका ऐसा कहना है कि पंत अपने वजन के कारण ज्यादा पीछे नहीं झुक पाते हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा, ''मैं ऋषभ की कीपिंग के बारे में बात करना चाहता हूं। मैंने ध्यान दिया है कि जब एक फास्ट बॉलर गेंदबाजी कर रहा होता है, तो वह नीचे नहीं झुक पाते और अपने पैर की उंगलियों पर नहीं बैठते हैं। ऐसा लगता है कि उनका वजन बहुत ज्यादा है और भारी होने के कारण उन्हें जल्दी उठने के लिए उतना समय नहीं मिल पाता। यह उनकी फिटनेस को लेकर चिंता का विषय है।''
पूर्व स्पिनर ने आगे कहा, ''क्या वह 100% फिट हैं? लेकिन जब बात उनकी कप्तानी की आती है, तो हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक समेत टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने उनका बखूबी साथ दिया है।''
बल्ले से भी पंत ने किया निराश
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ऋषभ पंत को ग्रोइंग इंजरी के कारण पूरी श्रृंखला से बाहर हुए केएल राहुल के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह अभी तक पूरी सीरीज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। 4 मैचों में उनके बल्ले से 14.25 बहुत ही खराब औसत के साथ कुल 57 रन देखने को मिले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 105.56 का रहा। राजकोट में खेले गए चौथे मुकाबले में तो पंत ने 23 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications