NZ vs ENG: मेरे पिता का घर पूरी तरह से उजड़ गया है..., डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का छलका दर्द

New Zealand vs England, 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ब्लेयर टिकनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर रोने लगे।

 Blair Tickner

New Zealand vs England, 1st Test: बीते दिनों न्यूजीलैंड में गैब्रियल चक्रवात के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गैब्रियल चक्रवात को देश में इस सदी की सबसे भयानक प्राकृतिक करार दिया। तूफान के अलावा न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में लगातार बारिश होने से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया था। इस चक्रवात ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के घर पर भी गहरा असर छोड़ा है।

 करीब 62000 घर की हुई बर्बाद

करीब 62000 घर की हुई बर्बाद

गैब्रियल को न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे भयंकर चक्रवात माना रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस तूफान के कारण अब तक लगभग 62000 घर बर्बाद हो चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर का घर भी इस तूफान ने उनसे छीन लिया है। ब्लेयर टिकनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। ब्लेयर टिकनर की इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ मिला है डेब्यू का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ मिला है डेब्यू का मौका

न्यूजीलैंड के ब्लेयर टिकनर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने टीम के लिए चार विकेट हासिल किया। हालांकि, न्यूजीलैंड को इस मैच में 267 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। दोनों देशों के बीच अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 फरवरी से होना है। इस मैच से पहले ब्लेयर टिकनर ने प्रेस कॉन्रफ्रेंस में कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और घर को लेकर भी जानकारी शेयर की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकल पड़े आंसू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकल पड़े आंसू

इंग्लैंड के खिलाफ बेय ओवल में टेस्ट डेब्यू करने वाले ब्लेयर टिकनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण मेरे पिता का घर पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ऐसे में वापस जाकर उनकी मदद करना अच्छा रहेगा। यह पूरे न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल समय है, ऐसे में हम हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कठिन समय है, मेरा बचपन वहां बीता है और मैं वहीं बड़ा हुआ हूं। मेरे लिए इस बारे में बात करना भी काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जब आप अपना टेस्ट डेब्यू करते हैं तो फिर उम्मीद करते हैं कि आपकी फैमिली भी वहां पर रहे। मेरे पिता मैच देखने आए, लेकिन आधे घंटे में ही वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+