'अच्छा कमाएगा तो मेरे लिए...', शमी की कमाई को लेकर क्या बोल गईं हसीन जहां? भड़के लोग

Mohammed Shami wife Hasin Jhahan: विश्वकप 2023 में जहां एक ओर मोहम्मद शमी ने विरोधी टीमों के बल्लेबाजों की नींद उड़ाई हुई है वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर शमी की पत्नी हसीन जहां की उनको लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। मोहम्मद शमी को लेकर वो लगातार बयान दे रही हैं और इसी कारण वो जबरदस्त सुर्खियों में भी हैं।

Mohammed Shami- Hasin Jhahan

न्यूज नेशन से बात करते हुए हसीन जहां ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसकी वजह से लोगों ने उनकी नीयत पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। दरअसल शमी के विश्वकप के प्रदर्शन को लेकर उनसे सवाल किया गया था, जिस पर हसीन ने कहा कि 'अच्छा है कि वो अच्छा खेल रहा है, कम से कम टीम में बना रहेगा तो अच्छा कमाएगा और हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।'

'मेरी विशेज शमी के साथ नहीं है और ना ही कभी होगी'

इसके बाद हसीन जहां ने कहा कि 'टीम इंडिया काफी अच्छा खेल रही हैं, मैं शुभकामनाएं देती हूं कि वो विश्वकप जीते लेकिन मेरी विशेज शमी के साथ नहीं है और ना ही कभी होगी।' इसके बाद से ही हसीन जहां को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'इसकी नीयत खराब है और इसकी नजर शमी के पैसे पर है। शमी गलत नहीं बल्कि ये गलत है।'

दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है

आपको बता दें कि शमी और हसीन जहां लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं और दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। हसीन जहां ने शमी पर दहेज उत्पीड़न, बेवफाई और दूसरी महिलाओं से अफेयर होने का आरोप लगाया है। दोनों को शादी से एक बेटी है, जो कि फिलहाल हसीन जहां के पास है।

हसीन को हर महीने एक लाख 30 हजार रु देते हैं शमी

शमी गुजारे के लिए हर महीने हसीन को एक लाख 30 हजार रु देते हैं, जिसमें से 80 हजार रु उनकी बेटी के लिए है। शमी आज केवल इंडिया के ही नहीं बल्कि विश्व के बॉलरों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। कुछ दिन पहले हसीन जहां ने ये भी कहा था कि मेरी बेटी का बाप एक नामीगिरामी क्रिकेटर है लेकिन मेरी बेटी एक मामूली से सरकारी स्कूल में पढ़ती है क्योंकि शमी उसे पैसे नहीं देता है। ये पैसे तो कोर्ट के फैसले के बाद उसके पास आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+