MS Dhoni: चेपॉक में धोनी ने रचा इतिहास, एक फ्रेम में नजर आए दो 'थाला', खुशी से झूम उठे फैंस

CSK vs SRH, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार टी-20 करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 सीजन में एक बार फिर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

धोनी ने रचा इतिहास (CSK vs SRH, MS Dhoni)

ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीजन की शुरुआत में गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपी गई। लेकिन बतौर कप्तान भी वह अब तक टीम की किस्मत नहीं बदल सके हैं। धोनी के कप्तान बनते ही टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन शुक्रवार को आईपीएल में अपना 400वां टी-20 मैच खेलकर धोनी ने इतिहास रच दिया है।

CSK 1

धोनी की कप्तानी में पांच बार जीती है सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी 400 टी-20 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। धोनी ने साल 2007 के पहले टी-20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और कप्तान के रूप में टीम की रणनीतिक सफलता की दिशा तय की। इसके साथ ही उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार खिताब जीते हैं।

थाला से मिले थाला

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार जिन्हें लाखों लोग प्यार से 'थाला' कहते हैं। वह 'थाला' धोनी के 400वें टी20 मैच में स्टेडियम में मौजूद हैं। एक और स्टार शिवकार्तिकेयन भी चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के इस मैच में नजर आए। अजित कुमार को उनके फैंस प्यार से 'थाला' कहते हैं। एक्टर को हाल ही में 10 अप्रैल को रिलीज़ हुई 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। उन्हें फरवरी में रिलीज़ हुई एक्शन थ्रिलर 'विदमुयार्ची' में भी देखा गया था। अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी ने 24 अप्रैल को अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+