CSK vs SRH Pitch And Weather: आज चेन्नई को घर में मिलेगा फायदा या हैदराबाद करेगी वार? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
IPL 2025 के 43वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ये मैच शुक्रवार, 25 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले CSK vs SRH मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
दोनों टीमों ने अपने पिछले आठ मैचों में से केवल दो जीते हैं। एक और हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अब तक 21 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से चेन्नई ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि SRH ने 6 मैचों में विजय प्राप्त की है।

CSK vs SRH: पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच एक बैलेंस पिच है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान अवसर हैं। ड्यू फैक्टर को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर होगा। स्पिनर बीच के ओवरों में मैच को नियंत्रित करते हैं।
CSK बनाम SRH: वेदर रिपोर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को चेन्नई में दिन के समय तापमान लगभग 39°C और रात के समय लगभग 27°C रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 80% के आसपास रहने की संभावना है, जिससे उमस महसूस होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा। खिलाड़ियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके प्रदर्शन पर प्रभाव डाल सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, सैम कुरेन, रामकृष्ण घोष, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।












Click it and Unblock the Notifications