IPL: हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में होगी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी! जानें CSK vs SRH मैच में किसकी होगी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5 मुकाबलों खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बना ली है, जबकि हैदराबाद अंक तालिका में 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर विराजमान है।

IPL 2023, CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल के मैच नंबर 29 में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। सीएसके ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हरा दिया था। वहीं दूसरी एसआरएच को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें आज के मुकाबलें में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएंगी।
सीएसके के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की मैदान पर होगी वापसी
आईपीएल में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुक्रवार को जब चेपक मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी, पूरी उम्मीद है कि उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं। स्टोक्स चोट से उबर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बुधवार को नेट प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया था। आरसीबी पर करीबी जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम घरेलू मैदान पर पूरे उत्साह के साथ लौट रही है। ऐसे में बेन स्टोक्स की वापसी से टीम को और अधिक मजबूती मिलेगी।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलेगा फायदा
चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकती है, क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम की तुलना में कहीं अधिक मैच जीते हैं। आईपीएल 2023 में स्टेडियम में हुए दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करना दोनों टीमों के लिए फायदेमंद विकल्प होगा।
जीत के लिए हैदराबाद को करना पड़ा रहा संघर्ष
आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐडन मार्कराम की अगुआई वाली टीम ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में टीम नौवें स्थान पर है। सीएसके और एसआरएच के बीच कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 13 बार चेन्नई को विजय प्राप्त हुई है, जबकि पांच बार हैदराबाद ने जीत दर्ज की है।
चेन्नई बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा
वहीं सीएसके की गेंदबाजी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं, तो गेंदबाजी विभाग कप्तान धोनी के लिए अभी भी चिंता का गंभीर विषय बना हुआ है। अगर सीएसके के गेंदबाज अपनी लय में गेंदबाजी करते हैं, तो पूरी उम्मीद है कि टीम आज का मैच अपने नाम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications