CSK vs SRH: चेन्नई के धुरंधरों का चलेगा बल्ला या हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
aaj ka ipl match: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

IPL 2023, CSK vs SRH: आईपीएल के 16वें सीजन के मैच नंबर 29 में आज चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों का आमना-सामना शाम साढ़े सात बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भी सुपर किंग्स इस सीजन में अब तक शानदार फॉर्म में रही है। इस बीच चोट से उबरने के बाद बेन स्टोक्स की हैदराबाद के खिलाफ वापसी की उम्मीद है।
धीमी पड़ने लगी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी धीमी पड़ने लगी है। आखिरी मैच में एसआरएच के धुरंधर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहे। चेन्नई को चुनौती देने के लिए एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम को एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अपने आखिरी मुकाबले में बैंगलोर को हराने के बाद सीएसके की फॉर्म बरकरार है।
धोनी के लिए चिंता का गंभीर विषय बनी सीएसके की गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं, तो वहीं सीएसके का गेंदबाजी विभाग कप्तान धोनी के लिए अभी भी चिंता का गंभीर विषय बना हुआ है। उम्मीद है कि आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के गेंदबाज लय में नजर आएंगे।
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि इस पिच पर स्कोर का पीछा करने वाली टीम का जीत प्रतिशत काफी बेहतर है।बल्लेबाजों को यहां शुरुआत में रन बनाने में मुश्किल होती है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
चेन्नई में 21 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सीएसके बनाम एसआरएच मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 23-25 किमी/घंटा होगी। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 68-82 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।
चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद की फुल टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications