चेन्नई के हीरो रविचंद्रन अश्विन का Chennai Super Kings से मुकाबला, दोनों ही खेलेंगे अपने 'होमग्राउंड पर
RR vs CSK: आर अश्विन चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज मुकाबला करेंगे। वे चेन्नई के हीरो हैं और आज के मैच में उनको अपने होमग्राउंड पर सीएसके के खिलाफ देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

RR vs CSK Today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 17वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में लौट गई है जहां पर वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला करेंगे। सीएसके का अपने घर पर जबरदस्त रिकॉर्ड है और आईपीएल में किसी भी टीम ने अपनी घरेलू जमीन पर इतना प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है जितना कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने किया है।
सीएसके मौजूदा सीजन में तीन मैचों में दो मुकाबले जीत चुकी है और राजस्थान रॉयल्स की टीम भी कम नहीं है क्योंकि उन्होंने भी 3 में दो मुकाबले जीते हैं लेकिन रन रेट और भी बेहतर है जिसके चलते वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। आज राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स से मुकाबला देखना रोचक होगा।
अश्विन चेन्नई के हीरो हैं और यहीं से ताल्लुक रखते हैं। उनका कद तमिलनाडु में एक क्रिकेटर के तौर पर बहुत ही ऊंचा है। ऐसे में अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने घरेलू मैदान पर एक दूसरी टीम की जर्सी में खेलते हुए अश्विन को देखना लोकल फैंस के लिए उत्सुकता भरा होगा। अश्विन जिस सीएसके का सामना करेंगे उसके भी लाखों फैन चेन्नई में मौजूद है।
Recommended Video

फैंस जहां धोनी और सीएसके के पीले रंग में रंगे होंगे तो वही अश्विन के लिए भी उनके दिल का एक कोना धड़क रहा होगा। अश्विन अभी तक आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने रन रोकने में कामयाबी हासिल की है। जब चेपॉक स्टेडियम की बात आती है तो अश्विन यहां गजब की गेंदबाजी करते हैं।
अश्विन ने इस स्टेडियम में 19.76 के स्ट्राइक रेट के साथ 46 विकेट चटकाए हैं जिसमें उनका औसत 20.02 रहता है। यह पिच स्पिनरों को सपोर्ट करती है जहां उनके जोड़ीदार युजवेंद्र चहल भी आज राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। यह मुकाबला अपने आपमें काफी रोचक माना जा रहा है क्योंकि दोनों ही टीमें मजबूत हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड पर थोड़ा सा एडवांटेज दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications