RR vs CSK Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

RR vs CSK Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले CSK vs RR ड्रीम 11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा, क्योंकि राजस्थान अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है, जबकि चेन्नई को भी अपने पिछले मुकाबले में करारी हार मिली थी।

csk vs rr dream11 prediction today

राजस्थान ने अब तक खेले गए दोनों मैच गंवाए हैं, जिससे कप्तान रियान पराग की लीडरशिप पर सवाल उठने लगे हैं। उनका पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अगर राजस्थान को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो इस मैच में जीत हासिल करनी होगी।

चेन्नई ने अपने पहले दो मैचों में से एक जीता और एक हारा है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, खासकर स्पिनर्स से, क्योंकि गुवाहाटी की पिच स्पिनर्स को मदद दे सकती है।

CSK vs RR Head to Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि RR को 13 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं, खासकर 2008 के फाइनल में जब राजस्थान ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी।

CSK vs RR Dream 11 Team-1: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम-1

  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल
  • बल्लेबाज: रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल
  • ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, रियान पराग
  • गेंदबाज: मथीशा पथिराना, नूर अहमद, महीश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा
  • कप्तान: रचिन रविंद्र
  • उपकप्तान: रविंद्र जडेजा

CSK vs RR Dream 11 Team-2: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम-2

  • विकेटकीपर: संजू सैमसन (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल
  • बल्लेबाज: रचिन रविंद्र (कप्तान), शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल
  • ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, वानिंदु हसरंगा, रियान पराग
  • गेंदबाज: खलील अहमद, नूर अहमद, संदीप शर्मा
  • कप्तान: संजू सैमसन
  • उपकप्तान: नूर अहमद

Take a Poll

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+