CSK Vs RCB: 'शेर बूढ़ा हो गया है मगर शिकार करना नहीं भूला', 43 साल के धोनी ने मैदान पर किया करिश्मा

CSK Vs RCB IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल हो गई है, लेकिन वह अभी भी क्रिकेट के मैदान पर युवाओं पर भारी नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबले में धोनी ने कमाल की स्टंपिंग कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। धोनी ने जिस तरह से खतरनाक दिख रहे फिल सॉल्ट को पवेलियन भेजा, उसे देख हर कोई हैरान रह गया।

धोनी की स्टंपिंग देख कोहली भी हैरान (CSK Vs RCB IPL 2025)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी धोनी की स्टंपिंग देखकर हैरान रह गए। धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने के बाद वह अपनी इस टीम के लिए अभी शत प्रतिशत देने का काम कर रहे हैं। धोनी की कीपिंग इस उम्र में भी युवाओं पर भारी है।

CSK

खतरनाक नजर आ रहे थे फिल सॉल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई। सॉल्ट तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर आगे बढ़ने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। धोनी ने फुर्ती के साथ उन्हें आउट किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स धोनी की तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि शेर बूढ़ा हो गया है मगर शिकार करना नहीं भूला।

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, रासिख डार सलाम, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।

सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, शेख रशीद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+