CSK vs RCB, Pitch Weather: आज के IPL मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
CSK vs RCB, Pitch Weather: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर आईपीएल 2025 में अपनी ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और अब आत्मविश्वास से भरपूर होकर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में उतरेंगी। महामुकाबले से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
आईपीएल 2024 के आखिरी लीग मैच में RCB ने CSK को हराया था, जिससे चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। यह तीसरी बार था जब CSK लीग स्टेज से ही बाहर हुई। हालांकि, RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन वे फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे थे।

CSK vs RCB: शानदार फॉर्म में विराट कोहली
आईपीएल 2025 के पहले मैच में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए और उन्होंने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने फिलिप साल्ट के साथ मिलकर 8.3 ओवर में 95 रनों की तूफानी साझेदारी की। गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने दमदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
CSK vs RCB: नूर और खलील अहमद पर रहेगी नजर
दूसरी ओर CSK के लिए नूर अहमद और खलील अहमद ने गेंद से धमाल मचाया। नूर अहमद ने 4 और खलील ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि दोनों गेंदबाजों ने CSK के लिए अपना डेब्यू मुकाबला खेलते हुए यह शानदार प्रदर्शन किया।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या CSK अपने होम ग्राउंड पर RCB से पिछली हार का बदला ले पाएगी या फिर RCB अपने विजयी अभियान को जारी रखेगी!
CSK बनाम RCB वेदर रिपोर्ट
शुक्रवार शाम को चेन्नई में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और औसत ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत रहेगी।
CSK बनाम RCB पिच रिपोर्ट
यह CSK का घरेलू मैच है और हमें स्पिन गेंदबाजी के लिए सपोर्टिव विकेट देखने को मिल सकता है, जो CSK के लिए सफलता का मंत्र रहा है। गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मूवमेंट होगा और बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। हम यहां औसतन 160-165 के आसपास स्कोर देख सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications