CSK vs PBKS चहल ने हैट्रिक लेकर चेन्नई में मचाया तहलका, आरजे महवश की इन्स्टाग्राम स्टोरी वायरल
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स में शामिल किया गया था और उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर डाली, चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने अंतिम ओवरों में धाकड़ गेंदबाजी करते हुए धमाल मचा दिया और हैट्रिक लेकर टीम की वापसी कराने में भी अपना अहम योगदान दिया।
युजी चहल को उन्नीसवें ओवर में बुलाया गया था और धोनी सामने थे, इसके बाद धोनी ने उनको छक्का मारा। वहां से युवी ने वापसी करते हुए धोनी को आउट किया और उनकी टीम के तीन और प्लेयर्स को वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। उन्होंने इस ओवर में हैट्रिक ले डाली, इस सीजन यह पहली हैट्रिक है।

चहल की हैट्रिक के इंतजार में ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश थीं। आरजे महवश ने इन्स्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि भगवान वाला मोड चालू हो गया है क्या? युजी चहल आपकी स्ट्रेंथ वॉरियर वाली है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी हो गई।
धोनी को आउट करने के बाद चहल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक तरह से कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करनी पड़ेगी। चहल ने आईपीएल में धोनी को चौथी बार आउट कर दिया। इसके बाद दीपक हूडा, अंशुल कम्बोज और नूर अहमद लगातार गेंदों पर उनका शिकार बने।
चहल उन चुनिन्दा प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम आईपीएल में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा दर्ज है। इस लिस्ट में अमित मिश्रा का नाम टॉप पर है, उनके नाम कुल 3 हैट्रिक है, उनके अलावा युवराज सिंह और युजी चहल ने दो-दो बार हैट्रिक प्राप्त कर धमाका किया है।












Click it and Unblock the Notifications