CSK vs PBKS: धोनी ने की आईपीएल में अंतिम मैच खेलने की घोषणा? टॉस पर हिंट देकर किये फैन्स के कान खड़े

CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में आईपीएल खेल रहे हैं और उनके ऊपर सवाल भी उठ रहे हैं। धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी कर रहे हैं। इस बीच धोनी ने अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। अक्सर वह इस तरह की बातों से चौंका देते हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय धोनी ने कुछ ऐसा कहा, जिससे फैन्स के खान खड़े हो गए। धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर अहम प्रतिक्रिया दे डाली। उन्होंने अगले मैच में खुद की भागीदारी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। धोनी का यह बयान उनके रिटायरएंट की चर्चा को हवा देने वाला है।

csk vs pbks

टॉस पर आने के बाद हँसते हुए धोनी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं अगले गेम के लिए आ रहा हूं। चीजों में से एक गर्व का एक फैक्टर है है। अधिकांश खेल आप घर पर खेलते हैं। होम एडवांटेज बहुत महत्वपूर्ण है जिसका फायदा हम इस सीजन उठा नहीं पाए।

माही ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया और बताया कि हम ऐसी टीम रहे हैं, जो ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं। इस सीजन हमने काफी बदलाव किये हैं। कारण साधारण सा है। अगर आपके कई खिलाड़ी अच्छा करते हैं, तो बदलाव भी एक या दो होते हैं। इस सीजन हमारे लिए यह काम नहीं किया। नीलामी के बाद यह नया सीजन है, आपके दिमाग में कुछ होता है लेकिन यह भी देखना होता है कि बल्लेबाज कहाँ सूट करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने भी हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि धोनी के पास अब अगले आईपीएल में वापस आने का कोई कारण नहीं है। अब कुछ भी हासिल करने के लिए नहीं बचा है। मेरी बातें खराब तो लगेगी और मैं धोनी से प्यार करता हूँ। उनको अब सोचना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+