CSK vs MI, Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें चेन्नई की पिच रिपोर्ट
CSK vs MI, Pitch Weather Report: आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार, 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में 5-5 खिताब जीत चुकी हैं, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक हो जाता है। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है और स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि, पिछले सीजन में यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिली थी, खासकर दूसरी पारी में। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करने में फायदा मिले। चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स को बढ़त मिल सकती है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाज भी रन बना सकते हैं।

क्या बारिश बनेगी बाधा?
चेन्नई में मैच के दौरान तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम को 30% बारिश की संभावना है, लेकिन रात में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे मैच में कोई बड़ा व्यवधान नहीं होगा। ओस की भूमिका अहम हो सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, अंशुल कंबोज (इम्पैक्ट प्लेयर: रचिन रवींद्र)।
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, राज बावा।
आज के मैच में धोनी किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?
एमएस धोनी का स्ट्राइक-रेट इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद से 203.85 है। पिछली 24 पारियों में से 23 में उन्हें 15वें ओवर के बाद बल्लेबाजी के लिए उतारा गया। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सीजन में कप्तान के तौर पर 14 मैचों में से केवल तीन टॉस जीते ।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।












Click it and Unblock the Notifications