CSK vs LSG Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
CSK vs LSG Pitch Report: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2024 के मैच नंबर 34 में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला शुक्रवार यानी आज 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। एक्शन से भरपूर इस भिड़ंत से पहले मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 स्टोरी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
इकाना स्टेडियम की पिच स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार है। वे पिच पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं जिससे कभी-कभी असमान उछाल मिलेगा। बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी और एक अच्छी गेंदबाजी टीम इस मैदान पर अच्छी तरह से बचाव कर सकती है।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
लखनऊ में शुक्रवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान खिलाड़ियों और फैंस के सपोर्ट में है। अधिकतम तापमान 39°C के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी का स्तर 20% रहेगा। हवा की गति अधिकतम 29 किमी/घंटा होगी, जो सामान्य से अधिक है।
ये भी पढ़ें- LSG vs CSK Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु। मोईन अली, मिशेल सेंटनर, शेख रशीद, अरवेल्ली अवनीश, महेश थीक्षाना, आरएस हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय जादव मंडल, रिचर्ड ग्लीसन, दीपक चाहर।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, अरशद खान, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, नवीन-उल-हक, देवदत्त पडिक्कल, युद्धवीर सिंह चरक, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications