IPL 2026 Points Table: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई, कोलकाता की हार की हैट्रिक, टॉप पर पहुंची ये टीम

CSK vs KKR IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 22वें मुकाबले में मंगलवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रनों से शिकस्त दी। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है, जिसने टीम को प्वॉइंट्स टेबल के डेंजर जोन से बाहर निकाल दिया है।

सबसे नीचे पहुंची केकेआर (CSK vs KKR IPL 2026 Points Table)

वहीं, कोलकाता के लिए हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और वे अब भी तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं। इस जीत के साथ चेन्नई के अब 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं और वे 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर कोलकाता की स्थिति चिंताजनक है। 5 मैचों में उनके पास केवल 1 अंक है, जो उन्हें पंजाब के खिलाफ रद्द हुए मैच से मिला था। मुंबई इंडियंस अब खिसक कर 9वें स्थान पर आ गई है।

IPL 2026 Points Table 1

चेन्नई की टीम ने किया दमदार प्रदर्शन

193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के लिए नूर अहमद काल बनकर आए। नूर ने पहले जमे हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) को आउट कर मैच का रुख मोड़ा और फिर अगली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन को शून्य पर बोल्ड कर कोलकाता की कमर तोड़ दी। कोलकाता ने सुनील नरेन को ओपनिंग में प्रमोट करने का जुआ खेला, जो पूरी तरह फेल रहा। नरेन और फिन एलेन सस्ते में पवेलियन लौट गए। रहाणे और रघुवंशी (27) की 50 रनों की साझेदारी ने उम्मीद जगाई थी, लेकिन नूर अहमद ने उसे खत्म कर दिया।

CSK vs KKR: शॉट लगाना चाहते थे संजू, हवा में उड़ गया बल्ला! चेपॉक में दिखा IPL 2026 का सबसे फनी मोमेंट
CSK vs KKR: शॉट लगाना चाहते थे संजू, हवा में उड़ गया बल्ला! चेपॉक में दिखा IPL 2026 का सबसे फनी मोमेंट

चेन्नई ने बनाए 192 रनों का स्कोर

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 192 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। केरल के इस स्टार ने 32 गेंदों में 48 रनों की आक्रामक पारी खेली। हालांकि, उन्हें कार्तिक त्यागी ने अर्धशतक पूरा करने से पहले आउट कर दिया। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रनों का कैमियो खेला, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन बनाए। अंत में केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की, वरना चेन्नई 210 के पार जाती दिख रही थी।

Election 2026

स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बिना परिणाम (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 RR 5 4 1 0 8 +0.889
2 PBKS 4 3 0 1 7 +0.720
3 RCB 4 3 1 0 6 +1.148
4 SRH 5 2 3 0 4 +0.576
5 DC 4 2 2 0 4 +0.322
6 GT 4 2 2 0 4 -0.029
7 LSG 4 2 2 0 4 -0.427
8 CSK 5 2 3 0 4 -0.846
9 MI 4 1 3 0 2 -0.772
10 KKR 5 0 4 1 1 -1.383

Kal Ka Match Kon Jeeta 14 April: CSK vs KKR, चेन्नई-केकेआर मैच में किसने मारी बाजी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+