Dhoni Gavaskar के दिल में हैं! चेपॉक पर IPL के 'लास्ट मैच' में दिग्गजों ने जीते दिल, सलाम कर रहे फैंस, VIDEO
महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट का ऐसा सितारा है जिसे भारत समेत दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक दुआएं देते हैं। फैन फॉलोइंग ऐसी कि खुद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर धोनी से मिलने बीच मैदान पर पहुंच जाते हैं, सीने पर ऑटोग्राफ लेते हैं

MS Dhoni Gavaskar के दिलों पर भी राज करते हैं। क्रिकेट की दुनिया में जिन दिग्गजों को देखकर सचिन-सहवाग और एमएस धोनी जैसे धुरंधरों ने क्रिकेट को पेशा और पैशन दोनों बनाया, अगर वे खुद आपसे ऑटोग्राफ मांगने आएं तो लाइफ मुकम्मल लगने लगती है।
दो जेनरेशन के दिग्गजों की ये कहानी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की है। आईपीएल 2023 के लास्ट होम ग्राउंड मुकाबले में चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर फैंस को थैंक्यू कहा।
एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठे चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए ये मौका और भी खास बन गया जब सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बीच मैदान पर धोनी के पास पहुंचे और अपने सीने पर ऑटोग्राफ देने की अपील की।
धोनी लिटिल मास्टर गावस्कर के इस अनुरोध के भावुक हो गए, लेकिन उन्होंने भी अपने इस जीनियस और लीजेंट क्रिकेट फैन को निराश नहीं किया। पिंक शर्ट पर जब धोनी ने माही लिखा ऑटोग्राफ दिया तो ऐसा लगा कि सनी के सीने पर धोनी का साइन एक अभूतपूर्व घटना है।
हजारों रन बना चुके सुनील गावस्कर की क्रिकेट की समझ की दुनिया मुरीद है। कहने वाले उन्हें क्रिकेट की चलती फिरती बाइबल भी कहते हैं। ऐसे में गावस्कर धोनी के करीब जाकर सीने पर ऑटोग्राफ लेते हैं तो जेंटलमैन गेम क्रिकेट को भी गर्व होता है।
गावस्कर को धोनी के ऑटोग्राफ की घटना को क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि धोनी के घुटने में परेशानी के बावजूद उन्होंने अपनी कमिटमेंट पूरी की और हर मैच में अपीयर हुए।
धोनी ने किसी भी फैन को निराश नहीं किया है। सुरक्षाबलों के बीच भी धोनी के कई प्रशंसक हैं। खुद भी एक पैरामिलिट्री पैराट्रूपर की ट्रेनिंग ले चुके धोनी चेपॉक पर तैनात तमाम सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलते दिखे।
इससे पहले गावस्कर को सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा ही मजेदार लेकिन प्रेरक मोमेंट में देखा गया था। गावस्कर ने बीच ग्राउंड पर सचिन के पैर छुए थे। ऐसा उस समय हुआ था जब मास्टर ब्लास्टर सचिन वनडे इंटरनेशनल में 200 का स्कोर बनाने वाले पहले बैटर बने थे।
नीचे देखिए- धोनी गावस्कर के बीच मैजिकल मोमेंट्स--












Click it and Unblock the Notifications