CSK vs GT, Final: चेन्नई को मिला 15 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य

GT vs CSK Ahmedabad Weather: अहमदाबाद के मौसम का ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ। आईपीएल 2023 में आज रिजर्व डे के दिन सीएसके और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होने जा रहा है।

CSK vs GT Ahmedabad Weather

IPL 2023 Ahmedabad Weather: इंडियन प्रीमियर लीग में आज रिजर्व डे पर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है।क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यह है कि आज अहमदाबाद में मौसम की अपडेट कल के मुकाबले काफी बेहतर है। फैंस को मैच का बेसब्री से इंतजार है। कई लोग बहुत दूर से धोनी को देखने के लिए अहमदाबाद आए हुए हैं और उन्होंने अपनी रात भी रेलवे स्टेशन पर ही गुजारी है। मौसम आज भी अहम भूमिका निभाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत लिया। धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया है।

LIVE Feed
May 30, 2023, 12:02 AM IST

मैच 15 ओवर का होगा

डकवर्थ-लुईस नियम के तहत चेन्नई को कितने रन बनाने होंगे। इसकी जानकारी सामने आ गई है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवरों में 171 का लक्ष्य दिया गया है।
May 29, 2023, 10:17 PM IST

बारिश रुकी

बारिश रुक चुकी है। जल्द मैच शुरू हो सकता है। ओवर्स कटने की संभावना अभी बहुत कम है।
May 29, 2023, 9:55 PM IST

बारिश की वजह से मैच रुका

तेज बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए।
May 29, 2023, 7:16 PM IST

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।
May 29, 2023, 7:03 PM IST

चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है
May 29, 2023, 6:34 PM IST

थोड़ी देर में टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जल्द ही टॉस किया जाएगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है ।
May 29, 2023, 6:07 PM IST

आसमान में काले बादल

बारिश की वजह से रविवार को टॉस भी नहीं हो पाया था। सोमवार को एक बार फिर आसमान में काले बादल दिखाई दे रहे हैं।
May 29, 2023, 5:33 PM IST

आज पूरा मैच होगा या नहीं?

बारिश की वजह से 28 मई का दिन धुल गया। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आज पूरा मैच हो पाएगा या नहीं?
May 29, 2023, 5:11 PM IST

फैंस में उत्साह

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में फाइनल मुकाबले के लिए दूर-दूर से फैंस आए हैं, ऐसे में एक बार फिर बारिश फैंस का दिल तोड़ सकती है।
May 29, 2023, 4:40 PM IST

लेटेस्ट मौसम अपडेट-

अहमदाबाद में फिलहाल 35 डिग्री के करीब तापमान बना हुआ है. 36 प्रतिशत आसमान को बादलों ने कवर किया हुआ है.
May 29, 2023, 4:04 PM IST

स्टेडियम के नजारें-

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का ताजा वीडियो. फैंस को पूरे मैच की पूरी उम्मीद है.
May 29, 2023, 3:45 PM IST

अहमदाबाद में दोपहर के मौसम का ताजा हाल-

आशिंक तौर पर बादल छाए हुए हैं. वेदर डॉट कॉम के मुताबिक रात 9 बजे के बाद थंडरस्टॉर्म आ सकता है.
May 29, 2023, 2:55 PM IST

बारिश की संभावनाए पहले से थोड़ी बढ़ गई हैं-

एक्यू वेदर डॉट कॉम के अनुसार भी शाम में 32 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा और हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के चांस कम ही हैं। लेकिन वेदर चैनल के अनुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर 40 प्रतिशत बारिश के चांस हो चुके हैं। रात में आसमान साफ बताया है और बारिश के चांस केवल बहुत कम हैं। फिलहाल मौसम का ताजा हाल शानदार है और सूरज निकला हुआ है।
May 29, 2023, 2:51 PM IST

आज शाम में बारिश के चांस कितने हैं-

मैच के समय आसमान साफ होने की भविष्यवाणी है लेकिन 8:30 से लेकर 10:30 तक बारिश के चांस लगभग 20% के आसपास बताए जा रहे हैं। इसके बाद बारिश के चांस केवल 4% है और आसमान के लिए रहेगा और आसमान क्लियर बताया जा रहा है।
May 29, 2023, 2:49 PM IST

आज दिन भर में किस तरह की भविष्यवाणी की गई है-

आज भी आसमान में बादलों का राज रहेगा। हालांकि बारिश की संभावनाएं काफी कम है। वेदर डॉट कॉम के अनुसार दिन बढ़ने के साथ-साथ दोपहर 3:00 तक आसमान में धूप और बादल दोनों की उपस्थिति रहेगी लेकिन उसके बाद बादल आंशिक तौर पर आसमान को कवर कर लेंगे।
May 29, 2023, 2:48 PM IST

कल बारिश ने कैसे खेल बिगाड़ा था

अहमदाबाद में कल शाम 6:30 पर बारिश शुरू हुई और यह लगातार होती रही जिसके चलते मैच अधिकारियों को रात 11:00 बजे मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। इस तरह ये मैच बारिश के चलते धुल गया था और टॉस भी नहीं हो पाया था।
May 29, 2023, 1:40 PM IST

मौसम का ताजा हाल-

फिलहाल 34 डिग्री सेल्सियस तापमान है और स्मॉकी मौसम है. उमस लगभग 50 प्रतिशत है. यहां फोटो में एक घंटे पहले का नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नजारा देख सकते हैं.
May 29, 2023, 12:49 PM IST

धोनी फैंस ने स्टेशन पर गुजारी रात

सोमवार को बारिश के चलते मैच के स्थगित होने के बाद सीएसके, धोनी और क्रिकेट फैंस ने रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी.
May 29, 2023, 12:46 PM IST

सूरज कुछ घंटे पहले निकल चुका है-

यहां सूरज की फोटो देख सकते हैं जो अहमदाबाद में निकला हुआ है. सभी फैंस को धोनी और हार्दिक के बीच का मुकाबला देखने के लिए आज बारिश से राहत की उम्मीद है.
May 29, 2023, 12:45 PM IST

अहमबाद में ताजा मौसम का हाल-

आसमान में बादल छाए हुए हैं और उमस भी 50 प्रतिशत से ज्यादा है.
May 29, 2023, 12:34 PM IST

वेदर डॉट कॉम के अनुसार इस समय अहमदाबाद में 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान है और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना एक प्रतिशत ही है और ह्यूमिडिटी 49% है।
May 29, 2023, 12:24 PM IST

अहमबाद में कैसा है आज मौसम का मिजाज

आज आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिजर्व डे पर होने जा रहा है। कल बारिश के चलते मैच में टॉस भी नहीं हो पाया था। आज भी अहमबाद में बादल छाए रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+