CSK vs DC: डेब्यू में दिल्ली का 8 करोड़ वाला खिलाड़ी फ्लॉप, संजू सैमसन की धाकड़ बैटिंग
CSK v DC: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एक बड़ा दांव खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज अकीब नबी को डेब्यू का मौका दिया है। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अकीब नबी दिल्ली के लिए कैप पाने वाले नए खिलाड़ी बने। आकिब तो अपने दो ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए लेकिन संजू सैमसन का बल्ला चल गया।
अकीब नबी जम्मू-कश्मीर के एक प्रभावशाली ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें आज की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वे आईपीएल में डेब्यू करने वाले कश्मीर के चुनिंदा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। उनको 8 करोड़ 40 लाख रुपये की रकम में खरीदा गया था।

रफ्तार का सौदागर फ्लॉप
जम्मू एंड कश्मीर से आने वाले आकिब नबी को डेब्यू मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिला लेकिन 2 ओवर में 17 रन देने के बाद उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई। उनको तेज रफ्तार गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। इन दो ओवरों के अलावा आखिब नबी को आगे कोई ओवर ही नहीं दिया गया क्योंकि दिल्ली के पास गेंदबाज काफी थे मगर रन रोकने में नाकाम रहे।
सैमसन ने ठोक डाला सैकड़ा
संजू सैमसन ने धमाल मचाते महज 26 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली, उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चेन्नई सुपर किंग्स में आने के बाद से संजू सैमसन का बल्ला नहीं चल पाया था। फिफ्टी जड़ने के बाद भी सैमसन कहां रुकने वाले थे, उनके बल्ले से लगातार प्रहार जारी रहे, जो अंतिम गेंद तक चले।
संजू सैमसन ने नाबाद 115 रनों की पारी के दौरान कुल 56 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 4 चमचमाते हुए छक्के आए। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन बनाए और चेन्नई ने 2 विकेट पर 212 का स्कोर बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications