CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 168 रन का टारगेट, एमएस धोनी ने आखिर में संभाली सीएसके की कमान
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई अंक तालिका में इस वक्त दूसरे स्थान पर विराजमान है, जबकि दिल्ली सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।

CSK vs DC, IPL 2023: आईपीएल के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई ने चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीएसके के लिए ओपनिंग करने आए डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए 2 ओवर में स्कोर 20 रन पर पहुंचा दिया, हालांकि ये साझेदारी लंबी नहीं टिक सकी। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए हैं। दिल्ली को 168 रनों का टारगेट मिला है।
अक्षर पटेल ने किया शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार अक्षर पटेल ने अपने ओवर की पहली गेंद पर डेवोन कॉनवे (10) को एलबीडब्ल्यू (lbw) आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। कॉनवे के जाते ही ऋतुराज गायकवाड भी 24 रन बनाकर उनके पीछे-पीछे पवेलियन लौट गए। पटेल ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया।
अजिंक्य रहाणे नहीं दिखा सके कमाल
दो ओपनर के आउट होने के बाद चेन्नई के ऑलराउंडर मोईन अली भी क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 12 गेंद पर सात रन बनाकार कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए। मोईन का कैच मिचेल मार्श ने लिया। विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका, इसके बाद 12वें ओवर की पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे अपना विकेट गंवा बैठे।
शिवम दुबे ने चेन्नई के स्कोर को दी रफ्तार
चेन्नई के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे दिल्ली के खिलाफ 20 गेंद पर मात्र 21 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे का कैच खुद ललित यादव ने लपक लिया, जोकि एक शानदार कैच था। चेन्नई को पांचवा झटका शिवम दुबे के रूप में गिरा, जोकि 12 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। दुुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार तीन छक्के लगाए। मिचेल मार्श ने दुबे को कप्तान डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 12 गेंद पर 25 रन बनाए।
चेन्नई के खिलाड़ियों के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। दिल्ली के गेंदबाजों के आगे चेन्नई के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर चेन्नई का स्कोर 117 रन तक ही पहुंच सका। चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट अंबाती रायुडू के रूप में गिरा। रायुडू, खलील अहमद की गेंद पर रिपल पटेल के हाथों कैच आउट होकर चलते बने। उन्होंने 17 गेंद पर 23 रन बनाए।
अंबाती रायुडू के आउट होने के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं, जिसका अंदाजा स्टेडियम पर फैंस के शोर से भी लगाया जा चुका था। एमएस धोनी ने चेन्नई ने 17 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए। रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने स्कोर को 167 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने 9 गेंद पर शानदार 20 रन बनाए। कैप्टन कूल ने एक चौका और दो छक्के के मदद से तेज रन बनाने का काम किया, जबकि जडेजा ने 21 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications