CSK vs DC, Pitch Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
आईपीएल 2025 के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा, जहां पिच और मौसम का अहम रोल रहने वाला है। मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
इस सीजन में CSK को अपने घरेलू मैदान पर पहले ही हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में वे जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। वहीं दिल्ली की टीम अब तक अपराजेय रही है और अपनी लय को बनाए रखना चाहेगी। इस मैच में पिच कैसी होगी और मौसम का क्या असर रहेगा? आइए जानते हैं।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा?
CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में चेपॉक की पिच में बदलाव को लेकर चिंता जताई थी। पहले यह विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन अब यह बल्लेबाजों को भी फायदा देने लगी है। हालांकि, पिच अभी भी धीमी रहेगी, लेकिन बड़े शॉट लगाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। इस मैदान पर पहली पारी में 180+ का स्कोर फाइटिंग टोटल माना जा सकता है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।
वेदर रिपोर्ट: गर्मी और उमस से खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा
एक्यूवेदर (AccuWeather.com) के मुताबिक, शनिवार दोपहर 3 बजे (टॉस के समय) तापमान लगभग 33°C रहेगा, लेकिन बंगाल की खाड़ी के नजदीक होने के कारण हवा में नमी ज्यादा होगी, जिससे तापमान 40°C जैसा महसूस होगा। हालांकि, यह डे मैच है, इसलिए ओस (Dew Factor) का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में दूसरी पारी में भी पिच का स्वभाव ज्यादा नहीं बदलेगा।
गेंदबाजों के लिए चुनौती, बल्लेबाजों के लिए सुनहरा मौका?
इस विकेट पर तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों को स्मार्ट बॉलिंग करनी होगी, क्योंकि यह धीमी पिच होने के बावजूद बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। दोनों टीमें अपनी रणनीति के हिसाब से प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या CSK अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर पाएगी या DC अपनी जीत की लय बरकरार रखेगी?












Click it and Unblock the Notifications