CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, बीच मझधार में छोड़ा टीम का साथ!
IPL 2026, CSK player News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष पैर में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रविवार को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर उनके बाहर होने की पुष्टि की। लगातार बढ़ती चोटिल खिलाड़ियों की सूची ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई के लिए अब प्लेइंग-11 का संकट खड़ा कर दिया है।
मुंबई के खिलाफ मैच में लगी थी चोट (IPL 2026, CSK player News)
रामकृष्ण घोष को यह चोट चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी। इस मैच को चेन्नई ने 8 विकेट से जीता था, जिसमें घोष ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था। मैच के दौरान उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और सर्जरी की सलाह दी है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि घोष अब इस सीजन के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चेन्नई के कई खिलाड़ी हैं चोटिल
रामकृष्ण घोष अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो चोट के कारण बाहर हुए हैं। इस सीजन में चेन्नई की किस्मत इंजरी के मामले में काफी खराब रही है। टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं। आयुष म्हात्रे पहले ही चोट के कारण अनुपलब्ध हैं। वहीं खलील अहमद इंजरी के चलते सीजन से बाहर हो गए हैं। नाथन एलिस फिटनेस समस्याओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इन मुख्य गेंदबाजों के बाहर होने से चेन्नई का गेंदबाजी आक्रमण अब काफी हद तक युवा खिलाड़ियों और ऑलराउंडर्स पर निर्भर हो गया है।
महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर भी सस्पेंस
फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस है। धोनी काफ इंजरी (पिंडलियों की चोट) से जूझ रहे हैं और इसी कारण उन्होंने इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि वे टीम के साथ डगआउट में नजर आते हैं, लेकिन उनकी मैदान पर वापसी कब होगी। इस पर मैनेजमेंट ने फिलहाल कोई ठोस जानकारी शेयर नहीं की है।
रिप्लेसमेंट की तलाश जारी
घोष के बाहर होने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स उनके विकल्प की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती मैचों में अपनी सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया था। टीम के पास अब बेंच स्ट्रेंथ को परखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। टूर्नामेंट के इस निर्णायक मोड़ पर मुख्य खिलाड़ियों का चोटिल होना प्लेऑफ की राह में बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications