नीलामी में शानदार रही CSK, बेन स्टोक्स बने टॉप पिक, जानें कैसी है IPL 2023 की चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2023 Auction में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। आईपीएल 2023 के लिए 25 सदस्यीय सीएसके की टीम इस प्रकार है।

IPL 2023 Chennai Super Kings:

आईपीएल 2023 ऑक्शन का समापन हो गया है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने यहां पर शानदार नीलामी प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम में कुछ बढ़िया नाम जोड़े। धोनी की विदाई की दहलीज पर खड़ी सीएसके के लिए आने वाले सीजनों के लिए एक बड़ा कप्तान बेन स्टोक्स के तौर पर शामिल हो सकता है। स्टोक्स बिना कप्तानी के भी जबरदस्त ऑलराउंड पैकेज हैं जिनको 16.25 करोड़ की रकम में सीएसके ने खरीदा।

 नीलामी में 20.45 करोड़ रुपए के पर्स के साथ कदम रखा

नीलामी में 20.45 करोड़ रुपए के पर्स के साथ कदम रखा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने नीलामी में 20.45 करोड़ रुपए के पर्स के साथ कदम रखा और उनके पास भरने के लिए सात स्लॉट थे जिसमें दो विदेशी स्लॉट भरे जा सकते थे। फ्रेंचाइजी पहली ही एडम मिल्ने और क्रिस जॉर्डन जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज करके आ रही थी। टीम के लंबे साथी रहे ड्वेन ब्रावो को बॉलिंग कोच के तौर पर नियुक्ति दी गई थी।

IPL 2023 में ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की नीलामी

IPL 2023 में ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की नीलामी

नीलामी की शुरुआत भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को लेने के साथ हुई जिनको उनके बेस प्राइस ₹50 लाख रुपए पर खरीदा गया। इस बल्लेबाज से उम्मीद है कि वे यहां ओपनिंग करेंगे और रुतुराज गायकवाड व डेवॉन कॉन्वे के साथ एक ओपनिंग ऑप्शन प्रदान करेंगे। इसके बाद अगली बड़ी बोली सरप्राइजिंग तौर पर बेन स्टोक्स के तौर के रूप में लगी। बेन स्टोक्स का नाम बोली के लिए आया तो सबको पता था कि यह आला दर्जे का आलराउंडर बहुत मोटी रकम में बिकेगा लेकिन सबकी नजरें सनराइजर्स हैदराबाद पर थी जिनके पास भारी भरकम पर्स था।

काइल जैमिसन को खरीदा

काइल जैमिसन को खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ एक बिल्डिंग वॉर स्टार्ट किया लेकिन इसका समापन चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड रुपए देकर किया। इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा हासिल किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी का भी रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले दीपक चाहर को आईपीएल 2022 में 15 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।

सीएसके ने एक और उल्लेखनीय ओवरसीज खरीद के तौर पर 1 करोड़ रुपए में न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को खरीदा जो कभी 15 करोड़ की कीमत पर खरीदे गए थे लेकिन बाद में टी20 फॉर्मेट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। सीएसके ने ये एक बढ़िया खरीद की।

Recommended Video

    IPL 2023 Auction: Ben Stokes बने Dhoni के धुरंधर, 16.25 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा | वनइंडिया हिंदी

    आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

    बाकि अनकैप्ड खिलाड़ियों में भारतीय बल्लेबाज शेख रशीद, ऑलराउंडर अजय जाधव मंडल, भगत वर्मा को 20-20 लाख रुपए में खरीदा गया। एक और ऑलराउंडर निशांत सिंधु को 60 लाख रुपए में खरीदा गया। इस तरह से सीएसके ने नीलामी में 18.95 करोड़ रुपए खर्च किए। उनकी टीम में पूरे 25 खिलाड़ी हो चुके हैं जिसमें 17 भारतीय और 8 ओवरसीज खिलाड़ी हैं।

    आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस प्रकार है-

    एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी , महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमिसन, अजय मंडल, भगत वर्मा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+