CSK के अधिकारी ने किया कंफर्म, धोनी इस दिन खेलेंगे आईपीएल का अपना आखिरी मैच

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होगा। सीजन का पहला ही मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 के लिए मंच पूरी तरह से तैयार है। ऑक्शन के बाद टूर्नामेंट के आगाज की तारीख भी आ चुकी है। बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल के अगले सीजन का पूरा शेड्यूल जारी किया था। 31 मार्च से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस बार का आईपीएल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके फैंस के लिए यादगार रहने वाला है, क्योंकि माना जा रहा है कि धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद वो संन्यास की घोषणा कर देंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन CSK के एक करीबी अधिकारी ने खुलासा किया है कि आईपीएल का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा।

कब आईपीएल का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी?

कब आईपीएल का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी?

इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के एक करीबी अधिकारी ने बताया है कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो धोनी अपना आखिरी आईपीएल मैच 14 मई को चेपॉक में खेलेंगे। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। हालांकि यह चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी मैच नहीं होगा। इसके बाद 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का मैच दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यही सीएसके का आखिरी मैच होगा, लेकिन धोनी चेपॉक स्टेडियम में फेयरवेल मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने 2021 में यह बात कही भी थी कि वे चाहते हैं कि चेन्नई में अपना आखिरी टी-20 खेलें।

क्या कहा है अधिकारी ने ?

क्या कहा है अधिकारी ने ?

सीएसके के अधिकारी ने कहा है, "हां एक खिलाड़ी के रूप में एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन होगा, अभी तक हमारे पास यही जानकारी है। यह फैसला खुद धोनी ने लिया है। हालांकि उन्होंने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है कि वो आईपीएल के इस सीजन के रिटायर्ड हो जाएंगे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए यह खास मौका रहेगा, क्योंकि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है और अगर धोनी का यह आखिरी सीजन रहा तो यह फैंस के लिए दुख की घड़ी होगी।"

पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ चुके थे धोनी

पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ चुके थे धोनी

आपको बता दें कि धोनी ने 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से सीएसके का नेतृत्व किया है। 2008 के बाद से धोनी सिर्फ 2 साल के लिए सीएसके से अलग हुए हैं वो भी उस समय जब सीएसके दो साल के लिए बैन थी, लेकिन सीएसके की वापसी के साथ ही धोनी भी चेन्नई से जुड़ गए। पिछले सीजन में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी की बागडोर सौंपी थी, लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। इसके बाद जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी। 8 लीग मैच के बाद धोनी को कप्तानी वापस मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+