अंबाती रायुडू रिटायर नहीं हो रहे हैं, वह हमारे साथ रहेंगे : CEO विश्वनाथन

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि अंबाती रायुडू मौजूदा सत्र के समापन के बाद रिटायर नहीं होंगे और भविष्य में फ्रेंचाइजी से जुड़े रहेंगे। शनिवार (14 मई) को रायुडू ने ट्विटर के जरिए उस समय सबको हैरान कर दिया, जब उन्होंने घोषणा की कि 'आईपीएल 2022 उनका आखिरी सीजन होगा' क्योंकि वह चल रहे सीजन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लेंगे।

Kasi Viswanathan

Recommended Video

    IPL 2022: IPL से Ambati Rayudu ने किया सन्यास का ऐलान, कुछ मिनट में ट्वीट किया डिलीट| वनइंडिया हिंदी

    सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि रायुडू ने ट्वीट करने के कुछ मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक हैरान रह गए। हालांकि, फ्रैंचाइजी के सीईओ ने स्पष्ट किया कि 36 वर्षीय रायडू रिटायर नहीं होंगे और भविष्य में फ्रैंचाइजी से जुड़े रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मैं स्पीड का इतना बड़ा प्रशंसक नहीं हूं', उमरान को लेकर शमी ने दिया बड़ा बयान

    सीएसके के सीईओ ने एनडीटीवी के पत्रकार से बात करते हुए कहा, "रायुडू रिटायर नहीं हो रहे हैं। वह हमारे साथ रहेगा।" इस बीच, रायुडू ने पहले ट्वीट किया था कि वह सीजन खत्म होने के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने माैके देने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को भी धन्यवाद दिया था। रायुडू ने लिखा था, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलते हुए और 13 सालों तक 2 बड़ी टीमों के साथ जुड़कर बहुत अच्छा समय बिताया है। शानदार सफर के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।"

    यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि रायडू 2018 में सीएसके में शामिल हुए और तब से फ्रैंचाइज़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। येलो आर्मी में शामिल होने से पहले रायुडू पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ 2010 से 2017 तक जुड़े रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+