IPL 2024 में नहीं खेलेंगे धोनी? Retirement को लेकर माही ने दिया बड़ा संकेत!
MS Dhoni Retirement: IPL के इतिहास में 10वीं बार फाइनल तक पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर बड़ा संकेत दिया है।

IPL 2023: इस बार आईपीएल 2023 के सीजन में सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा हुई, वो थी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी अगले साल यानी आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं? जिसे लेकर खुद माही ने बड़ा संकेत दिया है।
इस बार भी सीजन के आगाज के साथ यह सवाल हर तरफ चर्चाओं में था कि क्या धोनी इस आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे या फिर खेलना जारी रखेंगे। हालांकि धोनी का इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन उन्होंने इशारों में इस बात को बता दिया है वो खेलना जारी रखेंगे या फिर आईपीएल से दूरी बना लेंगे?
जानिए माही ने संन्यास पर क्या कहा?
अपने आईपीएल फ्यूचर से जुड़े एक सवाल पर 41 वर्षीय धोनी ने इशारों-इशारों में बड़ा संकेत दिया है। दरअसल, IPL 2023 के क्वालीफायर 1 मैच के बाद बातचीत में धोनी ने कहा था कि "मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। मेरे पास इस पर डिसीजन लेने के लिए काफी वक्त है। नीलामी दिसंबर में है। मैं हमेशा सीएसके में रहूंगा। मैं जनवरी से घर से बाहर हूं, मार्च से प्रैक्टिस कर रहा हूं, तो हम देखेंगे।"
लखनऊ से मैच के बाद कही थी ये बात
इससे पहले धोनी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच से पहले अपने आईपीएल करियर को लंबा करने का संकेत दिया था। धोनी से जब पूछा गया कि क्या वह अपने स्वांसॉग टूर (रिटायरमेंट से ठीक पहले अंतिम हावभाव) का लुत्फ उठा रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications