IPL 2023 के पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंचे धोनी, एयरपोर्ट पर फूलों की बारिश से हुआ जोरदार स्वागत

आईपीएल 2023 के पहले मैच के लिए धोनी गुरुवार को चेन्नई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। CSK का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा।

MS Dhoni arrive Chennai Airport

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को चेन्नई पहुंच गए हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद धोनी का जोरदार स्वागत हुआ। माही पर फूलों की बारिश की गई। धोनी के चेन्नई पहुंचने की जानकारी CSK ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में धोनी CSK की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने फेस मास्क लगाया हुआ है। CSK ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, "थला धारिसनम, फाइनली!"

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल

आपको बता दें कि 41 वर्षीय एमएस धोनी आईपीएल का 16वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2023 के आगाज से पहले इस बात की अटकलें सबसे ज्यादा हैं कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। बता दें कि धोनी आईपीएल में रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई के लिए 4 खिताब जीते हैं। हालांकि 2022 का सीजन चेन्नई के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंपी थी और उनकी कप्तानी में टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया।

घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी CSK

आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद पहली बार आईपीएल की सभी टीमें अपने-अपने घरेलू मैदान पर खेलती नजर आएंगी। चेन्नई का पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इसके बाद सीएसके अपने सभी घरेलू मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की टीम बेहद मजबूत टीम है। मिनी ऑक्शन में सीएसके फ्रेंचाइजी ने रहाणे, बेन स्टोक्स और काइली जैमीसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+