Ruturaj Gaikwad Utkarsha की बॉलिंग पर 'क्लीन बोल्ड'! CSK के चैंपियन ने महाराष्ट्र में लिए सात फेरे, Photos

क्रिकेटर Ruturaj और Utkarsha जीवनसाथी बन चुके हैं। खबरों के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने में अहम रोल निभाने वाले ऋतुराज लंबे समय से उत्कर्षा के साथ हैं।

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad Utkarsha Pawar की शादी महाराष्ट्र में धूमधाम से हुई। मराठी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने वाली ये जोड़ी लंबे समय से सीक्रेट और मिस्ट्री कपल के रूप में एक साथ है।

शादी के लिए छोड़ दिया फाइनल मैच!

रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से ओपनिंग बैटिंग करने वाले ऋतुराज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रिजर्व बैटर के तौर पर चुना गया था, लेकिन उन्होंने शादी के कारण WTC से नाम वापस ले लिया।

क्रिकेटर को चुना जीवनसाथी

ऋतुराज की शादी के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलने वाली उत्कर्षा पवार दाएं हाथ की गेंदबाज और बैटर हैं।करीब डेढ़ साल पहले उत्कर्षा ने अपना आखिरी मैच खेला था।

Ruturaj Gaikwad

मेहंदी की रस्मों के बाद शादी

महिला क्रिकेट में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ महाराष्ट्र को रिप्रजेंट करने वाली उत्कर्षा टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। शादी के लिए ब्रेक लेने वाले कपल के फेरों से पहले गुरुवार को मेहंदी की रस्में पूरी हुईं।

करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी में करीबी दोस्त और गिने-चुने वीआईपी शामिल हुए। मुफ्फदल वोहरा ने अपने ट्विटर हैंडल (@mufaddal_vohra) पर दोनों की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

क्रीम कलर वाली हल्के रंग की वेडिंग ड्रेस में कपल बेहद कमाल का दिख रहा है। वेडिंग फोटोज में ऋतुराज और उत्कर्षा को एक दूसरे को गले लगाते भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों वरमाला पहने दिख रहे हैं।

Ruturaj Gaikwad

मोमेंट ऑफ लाइफ, कमाल की तस्वीरें

एक क्लोजअप तस्वीर में ऋतुराज और उत्कर्षा रोमांटिक मूड में एक दूसरे की आंखों में खोए दिख रहे हैं। बालों में क्रीम कलर वाले गुलाब का गजरा, लहंगे में पिंक रंग का दुपट्टा उत्कर्षा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

मराठी साड़ी में दिखीं उत्कर्षा

शादी की अलग-अलग रस्मों के दौरान अलग ड्रेस में दिखा कपल एक तस्वीर में भावुक और रोमांचित दिख रहा है। इसमें दूल्हे राजा ऋतुराज गायकवाड़ हरे रंग की पगड़ी के साथ शेरवानी पहने दिख रहे हैं, जबकि उत्कर्षा ने पारंपरिक मराठी साड़ी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।

CSK के साथी क्रिकेटर भी पहुंचे

शादी की एक और फोटो में ऋतुराज उत्कर्षा के साथ CSK के साथी खिलाड़ी दिख रहे हैं। उभरते हुए बाएं हाथ के बैटर शिवम दुबे जहां लाइट कलर की शेरवानी में दिखे तो एक अन्य क्रिकेटर डार्क कलर की ड्रेस में ऋतुराज की शादी के गवाह बने।

Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज ने IPL में छाप छोड़ी

आईपीएल 2023 में 41 साल के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को घुटने की इंजरी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते देख CSK के तमाम खिलाड़ी माही के लिए टाइटल जीतना चाहते थे।

पूरे सीजन धमाकेदार फॉर्म में रहे ऋतुराज के अलावा सीनियर क्रिकेटर्स अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और युवा खिलाड़ियों ने भी 2023 के आईपीएल के बारे में सर्वसम्मति से 'माही भाई के लिए' जीतने की बात कही है।

नीचे देखिए ट्विटर पर शेयर की गईं Ruturaj Gaikwad की वेडिंग फोटोज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+