CSA T20 League: जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स ने फ्लेमिंग को बनाया कोच, इस तूफानी बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी
सीएसए टी20 लीग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। मेगा ऑक्शन ने पहले फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को पिक कर लिया है।
नई दिल्ली, 15 अगस्त: सीएसए टी20 लीग की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। मेगा ऑक्शन ने पहले फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को पिक कर लिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी फ्रेंचाइजी जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स के कप्तान और कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। फाफ डुप्लेसिस को टीम की कमान सौंपी गई है वहीं स्टीफन फ्लेमिंग को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फाफ ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 100 मुकाबले खेले हैं। वह 2011 से 2015 और 2018 से 2021 तक सीएस का हिस्सा थे। 15वें सीजन से पहले चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।
इन खिलाड़ियों को किया साइन
आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डुप्लेसिस को खरीदा था। विराट कोहली द्वारा आरसीबी की कमान छोड़ने के बाद फाफ को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चेन्नई ने जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स में मोईन अली को भी शामिल किया है। मोईन 2021 से सीएसके के साथ हैं। इसके अलावा टीम ने श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जे को भी साइन किया है। खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ में सीएसके के कई पुराने खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें स्टीफन फ्लेमिंग मुख्य कोच जबकि एरिक सिमंस सहायक कोच होंगे।
एल्बी मोर्कल भी जुड़ सकते हैं
ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को भी टीम से जोड़ने की कोशिश में है। वह कोचिंग स्टाफ सदस्य हो सकते हैं। मोर्कल 2008 से 2013 तक चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2010 और 2011 में चेन्नई को विजेता बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस ने भी अपनी टीम केपटाउन में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जोड़ा है। एमआई ने लियाम लिविंगस्टन, कागिसो रबाडा, राशिद खान और सैम करन को साइन किया है। सीएसए टी20 लीग में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे, ऐसे में टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications