अमेरिका में क्रिकेट को मिल सकती है नई पहचान, MLC ने बदला खेल का रुख
क्रिकेट का अमेरिका में लंबे समय से जुड़ाव रहा है। यह 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश उपनिवेशों के माध्यम से उत्तरी अमेरिका में आया था। लेकिन क्रिकेट अमेरिका में कभी भी लोकप्रिय नहीं हो पाया।
क्रिकेट की लोकप्रियता फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस और बेसबॉल जैसे खेलों से कहीं कम थी। लेकिन अब यह बदलने वाला है। हाल ही में अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की शुरुआत हुई है। (Photo- @WSHFreedom Twitter)

इस लीग की शुरुआत में 6 टीमें शामिल थीं। इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब लुभाया। लीग के फाइनल मैच में स्टेडियम खचाखच भरा था। इस लीग ने क्रिकेट को अमेरिका में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
MLC के पहले सीजन में 70,000 से ज्यादा दर्शकों ने मैच देखे। इस सीजन से 2.8 मिलियन डॉलर का टिकट बिक्री का रिवेन्यू हासिल हुआ। यह अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। फुटबॉल के बाद क्रिकेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय गेम है।
क्रिकेट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि बेसबॉल खिलाड़ी शोहेई ओहतानि के केवल 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अब अमेरिका में क्रिकेट को लेकर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में क्रिकेट अमेरिका में एक लोकप्रिय खेल बन जाएगा।
क्रिकेट का अमेरिका में बड़ा बाजार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 550 मिलियन लोग क्रिकेट खेलते हैं। भले ही यह सुनने में काफी अजीब लगे, लेकिन रिपोर्ट कहती है कि भारत के बाद चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर हैं, जहां क्रिकेट को लेकर दिलचस्पी है।
असल में, अमेरिका में क्रिकेट का इतना क्रेज है क्योंकि यहां पर बहुत से लोग भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और सिंगापुर जैसे क्रिकेट खेलने वाले देशों से आते हैं। इस क्रेज को देखते हुए कुछ बड़े निवेशकों ने मिलकर अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) शुरू किया है।
ये भी पढ़ें- ICC वर्ल्ड कप 2023 के टिकटों का रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्दी करें अपनी सीट बुक
MLC के पहले सीजन में ही बहुत सफलता मिली है। इस वजह से अब आयोजक न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में बड़े स्टेडियम बनाने की सोच रहे हैं। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, MLC आईसीसी के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में 34,000 दर्शकों की क्षमता वाला एक अस्थायी स्टेडियम बनाने की योजना बना रहा है। अगर यह योजना मंजूर हो जाती है तो यह स्टेडियम अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के तीनों मेजबान स्टेडियमों में से एक हो सकता है।
MLC को और भी ज्यादा सफल बनाने के लिए अमेरिका क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे देश में पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का एकमात्र अधिकार दे दिया है। इसका मतलब है कि MLC आयोजक अमेरिका क्रिकेट और आईसीसी के बीच एक बड़ी कड़ी बन सकते हैं और इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications