पांच खिलाड़ी जो World Cup 2023 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन IND vs AUS वनडे में कर सकते हैं कमाल
IND vs AUS: एशिया कप 2023 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जिसका पहला वनडे 22 सितंबर को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दो मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है, जोकि 27 सितंबर को राजकोट में तीसरे और अंतिम मैच में खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो विश्व कप 2023 टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, जोकि किसी के लिए भी एक हैरान करने वाला फैसला है। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने अपना आखिरी वनडे जनवरी 2022 में खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका शामिल होना यह दर्शाता है कि टीम में अभी भी उनके लिए जगह है। अश्विन इस सीरीज में टीम के लिए एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) आने वाली सीरीज में शुभमन गिल के साथ भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज होंगे। वह एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और ऑस्ट्रेलियाई वनडे सीरीज में भी खेलेंगे। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 27 सितंबर से शुरू होगा इससे पहले वह टीम इंडिया के लिए पहले दो वनडे खेलते नजर आएंगे। गायकवाड़ को भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर मैच में अपना वनडे डेब्यू किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बीच में कुछ उपयोगी ओवर फेंके लेकिन बल्ले से केवल पांच रन ही बना सके। लेकिन वह आने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। तिलक उन कुछ भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो गेंदबाजी भी कर सकते हैं, शायद यही कारण है कि वह टीम में हैं। लेकिन वह विश्व कप 2023 टीम का हिस्सा नहीं हैं।
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तो हैं लेकिन आने वाले विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं। एशिया कप में अक्षर पटेल के चोटिल होने पर भारतीय टीम के लिए सुंदर को बुलाया था और अब वह वनडे में वापसी करेंगे। यदि अक्षर विश्व कप 2023 में जगह नहीं बना सका, तो सुंदर या अश्विन में से किसी को उसकी जगह लेने की संभावना है।
प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को एशिया कप 2023 में खेलने का मौका मिला था और ऑस्ट्रेलियाई वनडे में भी खेलेंगे लेकिन उन्हें विश्व कप के लिए नहीं चुना गया है। कृष्णा ने हाल ही में अपनी चोट के बाद वापसी की है और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम में पहले से ही सीनियर गेंदबाज़ होने के कारण उन्हें जगह नहीं मिल सकी, लेकिन अगर कोई तेज गेंदबाज अनफिट होता है तो वह भारत की वर्ल्ड कप सक्वाड में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications