Cricketers and Wife: क्या आप जानते हैं कौन किसकी पत्नी हैं? इन क्रिकेटर्स की वाइफ का ये है नाम
Indian Cricketers and Wife: लंबे समय तक भारतीय टीम में एक साथ खेलने वाले कई क्रिकेटर एक दूसरे के गहरे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटरों का याराना देखने को मिल ही जाता है। युवराज सिंह और जहीर खान की दोस्ती भी काफी मशहूर है। यह दोनों ही खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अजीत अगरकर, जहीर खान, युवराज सिंह और आशीष नेहरा नजर आ रहे हैं। यह सभी पूर्व खिलाड़ी किसी टेबल पर बैठकर अपनी-अपनी पत्नियों के साथ खाना खा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी क्रिकेटर्स की वाइफ का नाम क्या है? नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं।

फातिमा घड़ियाली: सबसे पहले बात करते हैं भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर की लव स्टोरी की। अजीत नगर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। अगरकर को अपनी दोस्त की बहन से ही प्यार हो गया था। अजीत आगरकर अपने दोस्त की बहन फातिमा घड़ियाली के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से 9 फरवरी 2002 को शादी कर ली थी।
रुशमा: आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने साल 2002 में रुशमा नाम की लड़की से शादी की थी। आशीष नेहरा और रुशमा के बीच भी प्यार हुआ था। दरअसल, साल 2002 में इंग्लैंड दौरे के दौरान ओवल में रुशमा मैच देखने आईं, जहां आशीष नेहरा ने उन्हें देखते ही अपना दिल हार बैठे थे।
हेजल कीच: ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ युवराज ने लंबे समय तक डेट किया था। कपिल शर्मा शो में युवराज सिंह ने खुलासा किया था कि हेजल कीच को मनाने के लिए उन्हें काफी समय लग गया था। दरअसल, हेजल कीच ने 3 साल तक युवराज सिंह की बात को सीरियसली नहीं लिया था। साढ़े तीन साल बाद युवराज सिंह के साथ हेजल कीच पहली बार कहीं बाहर जाने को तैयार हुई थी।
सागरिका घाटगे: जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे को अपना दिल दे बैठे थे। 23 नवंबर 2017 को इन दोनों की शादी हुई थी। बताया जाता है कि जहीर खान और सागरिका घाटगे की पहली मुलाकात बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के जरिए हुई थी। सागरिका घाटगे से अंगद बेदी के फिल्मी बैकग्राउंड के कारण बहुत अच्छी दोस्ती थी। वही जहीर खान उनसे पहली बार मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications