नाम और फोटो वही पर खिलाड़ी कोई और, धोनी के चेले के साथ बड़ा अन्याय, रोते हुए मां को सुनाई दास्तां

IPL 2024, Sumit Kumar: आईपीएल 2024 के लिए मिनी आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। इस सीजन कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये दिए गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8 करोड़ से अधिक रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ से अधिक की रकम देकर कुमार कुशाग्र को खरीदने का काम किया। इसके अलावा शाहरुख खान, शुभम दुबे और यश दयाल जैसे खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसाए गए।

सुमित कुमार के साथ गंदा मजाक: झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार के साथ आईपीएल ऑक्शन में गंदा मजाक किया गया। जिसका खुलासा अब उन्होंने किया है। सुमित कुमार का नाम जब ऑक्शन में लिया गया तो उनकी तस्वीर भी दिखाई गई। झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक करोड़ में खरीदा। लेकिन बाद में पता चलता है कि यहां बात झारखंड के नहीं बल्कि हरियाणा के क्रिकेटर सुमित कुमार की बात हो रही है।

Sumit Kumar 1

घर वालों ने मनाई खुशी: सुमित कुमार के बिकने की खबर के बाद झारखंड स्थित उनके आवास पर हलचल मच गई। कई मीडिया कर्मी वहां पहुंच गए। उनके परिवार की बाइट्स लेने लगे। रिश्तेदार और पड़ोसी भी लगातार फोन कर उन्हें बधाई देने लगे। लेकिन शायद वह इस बात से अनजान थे कि उनकी यह खुशी बस पल भर की है क्योंकि कुछ ही देर में सब कुछ बदलने वाला था।

ऑक्शन में हुई गड़बड़ी: सुमित ने जब दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ध्यान दिया तो उसमें हरियाणा के सुमित कुमार का नाम शामिल था। यह देखते ही वह हैरान रह गए। सुमित अपने राज्य में अवसर की कमी के कारण हाल ही में झारखंड छोड़कर नागालैंड के लिए रवाना हुए थे। सुमित ने इस गड़बड़ी के बारे में बताने के लिए मां को फोन किया और रोते हुए मां से कहा कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनके साथ यह गड़बड़ी हो गई है।

ये कैसे संभव हो सकता है: टाइम्स आफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मेरी मां बहुत खुश थीं। वह लगातार मेरे लिए प्रार्थना कर रही थीं। लेकिन यह कैसे संभव है, मैं मानता हूं कि नाम वही हो सकते हैं। लेकिन टेलीविजन पर तस्वीर भी मेरी दिखाई गई थी। सुमित कुमार ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स एक बड़ी टीम है। मैंने उनके साथ खेलने की उम्मीद नहीं की थी। मेरा परिवार और मुझे इसके बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा।

हमारे लिए शर्मनाक क्षण: सुमित कुमार के मुताबिक दिल्ली कैपिटल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले उनकी तस्वीर शेयर की थी। सुमित ने कहा कि उन्होंने मुझे सर्च किया और टैग किया जब मुझे नोटिफिकेशन मिला तो मैंने यह जानकारी घरवालों को दी थी। लेकिन कुछ घंटे के बाद ही उन्होंने मेरी तस्वीर हटाकर हरियाणा के सुमित कुमार की तस्वीर लगा दी। मेरे और मेरे परिवार के लिए यह एक शर्मनाक क्षण था। मुझे बहुत सारे बधाई संदेश मिले दोस्तों और क्रिकेटर्स ने नीलामी के स्क्रीनशॉट भेजे। जिसमें मेरी तस्वीर दिखाई दे रही थी।

धोनी को मानते हैं अपना गुरु: बता दें कि झारखंड के सुमित कुमार महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने धोनी से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि धोने को देखकर ही उन्होंने विकेट कीपिंग करना शुरू किया था। वह महेंद्र सिंह धोनी से कई बार मिल भी चुके हैं। सुमित ने बताया कि धोनी ने उनके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया है। वह हमेशा उनको अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं और सही राह दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+