सारा तेंदुलकर के बाद अब इस एक्ट्रेस पर आया शुभमन गिल का दिल! वायरल हुई डेटिंग की तस्वीर

भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं। इससे पहले वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी नजर आए थे।

नई दिल्ली, 29 अगस्त: भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं। इससे पहले वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी नजर आए थे। इस दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। गिल का नाम अक्सर सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन हाल ही में एक खबर के मुताबिक दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो तक नहीं करते हैं। अब गिल की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया रिएक्शन के मुताबिक गिल लंदन में बॉलीबुड एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर जड़ा शतक

जिम्बाब्वे दौरे पर जड़ा शतक

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 122.50 की औसत और 120.69 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए। आखिरी और रोमांचक वनडे में गिल ने करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शुभमन ने दूसरे वनडे में 34 गेंदों पर 33 और पहले वनडे में 72 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल के प्रदर्शन को देखते हुए उनका नाम सोशल मीडिया पर छा गया था।

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में शुभमन गिल का खास योगदान था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 34.50 की औसत और 132.32 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे। आईपीएल के 15वें सीजन में उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े थे। पिछले सीजन गिल ने 51 चौके और 11 छक्के लगाए थे। मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात ने 3 प्लेयर्स को साइन किया था। इनमें कप्तान हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान के अलावा शुभमन गिल का नाम भी शामिल था।

गिल का अब तक करियर

गिल का अब तक करियर

शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 21 पारियों में उन्होंने 30.47 की औसत और 57.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन है। इसके अलावा 9 वनडे में उन्होंने 71.28 की औसत और 105.27 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है जो हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+