Rinku Singh Priya Saroj: सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, फैंस को दिया बड़ा हिंट

Rinku Singh Priya Saroj: समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह, दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। ये मामला ऐसे समय में आया है, जब उनकी शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों के इस कदम ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

हालांकि, शादी को लेकर दोनों ने ही चुप्पी साध रखी है, अभी तक ना तो प्रिया सरोज और ना ही रिंकू सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन इस कदम ने दोनों के बीच रिश्ते पर एक बड़ी हिंट दी है। इससे पहले प्रिया सरोज के पिता ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की उनकी बेटी से सगाई की खबरों का खंडन किया था।

Rinku Singh Priya Saroj

शादी के फैसले पर विचार कर रहे प्रिया के पिता

प्रिया सरोज के पिता ने खुलासा किया है कि क्रिकेटर के परिवार ने शादी का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर वे गंभीरता से विचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही है।

दामाद के पास आया शादी का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने कहा है कि रिंकू के परिवार ने उनके बड़े दामाद से शादी के प्रस्ताव के बारे में बात की है। वर्तमान में अलीगढ़ में सीजेएम के रूप में नके बड़े दामाद काम कर रहे हैं। वहीं रिंकू के परिवार वालों ने प्रिया सरोज के साथ रिंकू की शादी का प्रस्ताव रखा था।

अगस्त 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने अब तक दो वनडे और 30 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 562 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का भी हिस्सा हैं।

प्रिया सरोज ने 2024 में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 26 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा सांसद बनने वाली प्रिया का पारिवारिक इतिहास भी राजनीति से जुड़ा हुआ है, उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

प्रिया सरोज की संपत्ति की बात करें तो उन्होंने अपने हलफनामे में यह बताया कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.25 लाख रुपये है, जिसमें अधिकांश बैंक डिपॉजिट के रूप में हैं। उनके पास कोई बड़ा घर या लग्ज़री कार नहीं है। उन्होंने राजनीति में आकर एक साधारण और सादा जीवन जीने की नीति अपनाई है।

रिंकू सिंह ने 2023 के आईपीएल सीजन में शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनकी बल्लेबाजी और मैच फिनिशिंग स्किल्स ने उन्हें एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में रिंकू सिंह की कुल संपत्ति का अंदाजा करीब 8 करोड़ रुपये लगाया गया था। हालांकि, इस साल केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+