Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL में करोड़ों पाने वाला क्रिकेटर बना जुड़वा बच्चों का पिता, शादी के 6 साल बाद पूरी हुई मनोकामना

Nitish Rana became father: भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह के घर खुशियों की सौगात आई है। शनिवार यानी 14 जून 2025 को यह जोड़ा जुड़वा बेटों का माता-पिता बना। साची ने सोमवार 16 जून को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद फैंस भी इस कपल को बधाई देने का काम कर रहे हैं।

6 साल पहले हुई थी शादी (Nitish Rana became father)

सोशल मीडिया अकाउंट पर साची ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारे फॉरएवर टैटू से लेकर जुड़वा लड़कों तक एक ऐसा प्लॉट ट्विस्ट जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। वही तारीख (14.06.25), वही हम बस अब दो छोटे इंसान जुड़ गए। नीतीश और साची की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। दोनों ने करीब तीन साल तक डेटिंग के बाद 18 फरवरी 2019 को शादी की थी। अब वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं।

Nitish Rana

नीतीश राणा के क्रिकेट करियर पर नजर

नीतीश राणा को हाल ही में 2025 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते देखा गया था। उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में 217 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 161.94 रही, लेकिन बछड़े की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें सीजन के बीच में ही बाहर होना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम 14 मैचों में केवल 8 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही, जबकि पिछले सीजन (2024) में टीम तीसरे स्थान पर थी।

आईपीएल 2025 में मिला था इतना पैसा

अब तक के अपने आईपीएल करियर में नीतीश राणा ने 118 मैचों में 2,853 रन बनाए हैं, जिसमें 20 अर्धशतक और 87 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। उनकी औसत 27.97 और स्ट्राइक रेट 136.76 रही है। नीतिश राणा को मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा था। जेद्दा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने नीतीश राणा को 4.2 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था और उम्मीद है कि वह अगले सीजन के लिए भी टीम में बरकरार रहेंगे।

भारत के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन

नीतीश राणा ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। एक वनडे और दो टी20 मैच में उन्होंने कुल 15 रन बनाने का काम किया है। वहीं घरेलू स्तर पर राणा ने 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,954 रन, और 78 लिस्ट A मैचों में 2,281 रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 10 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+