Cheteshwar Pujara: क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा परिवार के साथ पहुंचे चित्रकूट, की गौसेवा, भंडारे में परोसा भोजन

सतना, 18 सितंबर। इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रविवार को परिवार के साथ चित्रकूट दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद वे सद्गुरु सेवा संघ के सेवा कार्य देखे और उन्होंने गोशाला में गो सेवा की और रघुवीर मंदिर पहुंच कर विद्यार्थियों-श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन परोसा।

किए मानव सेवा कार्य

किए मानव सेवा कार्य

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल रहे टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा पत्नी पूजा पुजारा के साथ यहां आए थे। उन्होंने चित्रकूट पहुंच कर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को घूम कर संस्था के कार्य देखे। पहुंचकर मानव सेवा कार्य करते हुए उन्होंने गोशाला में गो सेवा की और रघुवीर मंदिर पहुंच कर ऋषि-मुनियों श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद परोसा। चेतेश्वर ने यहां सद्गुरु सेवा संघ एवं जानकी कुंड चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉक्टर वीके जैन से मुलाकात की।

प्रशासन से चित्रकूट के हिस्से का विकास कार्य की बात की

प्रशासन से चित्रकूट के हिस्से का विकास कार्य की बात की

चेतेश्वर पुजारा ने जानकारी दी कि उनके गुरु के गुरु रणछोर दास महाराज थे, उनके गुरु हरिचरण दास महाराज चित्रकूट के थे,जिन्होंने सद्गुरु सेवा संघ के माध्यम से मानव सेवा कार्य की शुरुआत की। इसलिए उन्हें अपने गुरु की पावन पुनीत भूमि के दर्शन की पिछले कई सालों से प्रतीक्षा और तीव्र इच्छा थी। पुजारा ने चित्रकूट में दीपावली मेला की तैयारियों का निरीक्षण करने गए सतना जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा तथा सीईओ जिला पंचायत डॉक्टर परीक्षित राव और पुलिस अधीक्षक सतना से भी मुलाकात की और हिस्से के चित्रकूट के विकास पर भी बातचीत की।

डॉ जैन ने नेत्र रोग सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए दी जानकारी

डॉ जैन ने नेत्र रोग सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए दी जानकारी

इस दौरान सेवा संघ के प्रमुख डॉक्टर वीके जैन ने भी जिला डीएम अनुराग वर्मा से पुलिस अधीक्षक के हिस्से के चित्रकूट के विकास पर बातचीत करते हुए यहां की जरूरत और अपने नजरिए से प्रशासन को जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम में संस्था की भूमिका पर भी बात करते हुए नवजात बच्चों में होने वाली नेत्र रोग सम्बन्धी मुश्किलों के समाधान के लिए संस्था की योजना की जानकारी भी जिला डीएम को दी। इस दौरान नयागांव आलोक जैन एसडीएम पीएस त्रिपाठी तथा एसडीओपी भी मौजूद रहे।

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद पहुंचे चित्रकूट

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद पहुंचे चित्रकूट

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा शनिवार को परिवार के साथ काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे इसके बाद वे आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग भी गए। वहां उन्होंने विजयनाथ मिश्र के साथ मरीजों को फल बांटे और फैंस से एक मुलाकात भी की थी इसके बाद चित्रकूट के भ्रमण में पहुंचे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+